CBSE 12th Compartment Exam: CBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी, ये है आवेदन करने की अंतिम तिथि

सीबीएसई ने 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जहां समय रहते आवेदन करना होगा. ऐसे में छात्रों के पास बोर्ड में बेहतरीन अंक पाने का एक और सुनहरा मौका है.

On: Thursday, July 2, 2026 11:57 PM
CBSE 12th Compartment Exam

CBSE 12th Compartment Exam: सीबीएसई ने 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 (CBSE 12th Compartment Exam) का शेड्यूल जारी कर दिया है. बोर्ड द्वारा यह बताया गया है कि सभी स्कूल पात्र छात्रों की लिस्ट आफ कैंडिडे निर्धारित समय में जमा करें. इसके लिए 30 जून से 8 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया है. जिन भी स्टूडेंट का नाम LOC में शामिल नहीं होगा, वह इस कंपार्टमेंट परीक्षा को नहीं दे पाएंगे. ऐसे में समय रहते सीबीएसई के सभी स्कूल अपने एफीलिएशन लोगों के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें और समय रहते सभी प्रक्रिया को पूरी करें.

CBSE 12th Compartment Exam: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

सीबीएसई द्वारा छात्रों को भी सख्त निर्देश दिया गया है कि अंतिम तिथि का इंतजार ना करें और समय रहते अपने स्कूल से संपर्क करें, क्योंकि लिस्ट आँफ कैंडिडेट में नाम होने पर ही छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति मिलेगी. कंपार्टमेंट परीक्षा (CBSE 12th Compartment Exam) उन छात्रों के लिए आयोजन की जा रही है जो अपने मार्क्स बढ़ाना चाहते हैं या फिर एक विषय में अंक सुधार करवाना चाहते हैं.

इसके अलावा 2025 में शामिल होकर तीसरे अवसर के रूप में कंपार्टमेंट देने वाले निजी अभ्यर्थी इसके लिए पात्र होंगे. कंपार्टमेंट श्रेणी के छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए बोर्ड द्वारा अधिकतम तीन मौके दिए जाते हैं. पहले यह परीक्षा 15 जुलाई को होनी थी लेकिन इसे आगे बढ़ाते हुए 28 जुलाई 2026 की तारीख तय की गई है. हालांकि अभी एडमिट कार्ड जारी करने की डेट को लेकर शेड्यूल सामने नहीं आया है.

ऑनलाइन जमा करना होगा परीक्षा शुल्क

कंपार्टमेंट परीक्षा (CBSE 12th Compartment Exam) के लिए जो आवेदन शुल्क होगा, उसे ऑनलाइन जमा करना होगा. आप चाहे तो डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से कर सकते हैं. सभी स्कूलों को बोर्ड द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय के अंदर सभी प्रक्रिया को पूरी करें, ताकि छात्रों को भरपूर समय मिले. अगर एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है तो स्कूल तुरंत संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें ताकि समय रहते उसमें सुधार किया जा सके.

Read Also: RJD Foundation Day: दुल्हन की तरह सजकर तैयार हुआ RJD कार्यालय, स्थापना दिवस को लेकर शहर में लगे बड़े-बड़े पोस्टर

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment