RJD Foundation Day: राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पर चल रही है. स्थापना दिवस (RJD Foundation Day) को लेकर राजद कार्यालय को रंग बिरंगी लाइट और आकर्षक रूप से सजाया गया है. शहर में बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं. इन पोस्टर्स में लालू यादव को निर्णायक बताया गया है. कई पोस्टर तो ऐसे है जिसमें लालू यादव की तुलना श्री कृष्ण से कर दी गई है और लालू यादव को गरीबों का संरक्षक बताया है. वहीं कई ऐसे पोस्टर है जिसमें रोहिणी आचार्य और मीसा भारती गायब नजर आई.
RJD Foundation Day से पहले बुलाई गई बैठक
आपको बता दें कि पार्टी की स्थापना दिवस को लेकर सुबह-सुबह कार्यालय के बाहर ढोल नगाड़े बज रहे हैं और तैयारियां तेज हो गई. स्थापना दिवस (RJD Foundation Day) के आयोजन को लेकर प्रदेश स्तर पर अहम बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व पार्षद, वर्तमान विधायक और सांसद शामिल होंगे, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारी पर चर्चा की जाएगी.
बताया जा रहा है कि दोपहर से राजद कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसका उद्घाटन राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे.
इस तरह हुई राजद की स्थापना
राष्ट्रीय जनता दल हर साल 5 जुलाई को अपना स्थापना दिवस (RJD Foundation Day) मनाती है. दरअसल पार्टी की स्थापना 5 जुलाई 1997 को लालू प्रसाद यादव द्वारा की गई थी. तत्कालीन जनता दल से अलग होने के बाद राजद अस्तित्व में आई थी. राजद के गठन के बाद लालू प्रसाद को पार्टी का पहला अध्यक्ष भी चुना गया था, जिसमें सामाजिक न्याय और समाजवादी की विचारधारा पेश की गई थी. तब से लेकर आज तक पार्टी द्वारा इस दिन भव्य रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.
Read Also: NEET UG री-एग्जाम में बड़ा खुलासा: बिहार में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, 24 गिरफ्तार








