NEET UG Re-Exam के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा में शामिल होंगे 22 लाख से ज्यादा छात्र

एनटीए ने नीट यूजी 2026 री एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

On: Sunday, June 14, 2026 8:32 PM
NEET UG Re-Exam 2026

NEET UG Re-Exam 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट के दोबारा एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. 21 जून को होने वाली नीट यूजी 2026 दोबारा परीक्षा (NEET UG Re-Exam 2026) में जो भी उम्मीदवार शामिल होना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को दोबारा होगी नीट की परीक्षा

21 जून 2026 को नीट यूजी 2026 की परीक्षा (NEET UG Re-Exam 2026) को दोबारा आयोजित किया जाएगा, जो दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक चलेगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि प्रवेश से जुड़े सभी औपचारिकताओं में उन्हें किसी तरह की कोई बाधा ना हो.

इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. नीट यूजी 2026 दोबारा परीक्षा (NEET UG Re-Exam 2026) के एडमिट कार्ड के लिए सबसे पहले पोर्टल पर लॉग इन करें. आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने अकाउंट में प्रवेश करें.
  2. यहां आपको अब बैंक खाते की जानकारी देखनी होगी क्योंकि यह शुल्क वापसी की प्रक्रिया से संबंधित है.
  3. अब आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा, जिसकी आप एक से ज्यादा प्रिंट रख सकते हैं.
  4. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप अपना नाम, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा का समय जैसी अहम जानकारी जरूर जांच कर ले.

Read Also: Indian Air Force Plane Crash: फ्री होकर बात करता हूं मां….., इतना कहकर शहीद हो गया जहानाबाद का शुभम

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment