West Bengal Next CM: कौन होगा पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सीएम की रेस में आगे है ये 4 बड़े नाम

पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस वक्त ये चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि सीएम की रेस में चार बड़े नाम है जो इस वक्त आगे चल रहे हैं.

On: Tuesday, May 5, 2026 1:30 PM
West Bengal Next CM

West Bengal Next CM: पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है. हालांकि यह अभी भी एक सस्पेंस बना हुआ है कि पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री (West Bengal Next CM) कौन होगा, लेकिन इससे पहले कई बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यह कह चुके हैं कि बंगाल का सीएम बंगाली ही होगा.

बंगाल का सीएम एक ऐसा व्यक्ति होगा, जिसने बंगाल में जन्म लिया और यहीं पर शिक्षा हासिल किया और बंगाली बोलता हो. हालांकि अटकलें यह भी है कि दिल्ली की तरह एक बार फिर एक महिला नेता को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी जा सकती है, लेकिन इसे लेकर पार्टी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

West Bengal Next CM: पश्चिम बंगाल सीएम की रेस में 4 नाम आगे

पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री (West Bengal Next CM) कौन होगा, इसे लेकर पार्टी ने अभी कोई भी हिंट नहीं दिया है, लेकिन शुभेंदु अधिकारी, शमिक भट्टाचार्य, उत्पल ब्रह्मचारराव और स्वप्नदास गुप्ता ये चार ऐसे नाम है जो इस वक्त सीएम की रेस में आगे चल रहे हैं. इसके अलावा दिलीप घोष के नाम की भी चर्चा तेज है. सबसे आगे शुभेंदच अधिकारी की चर्चा है. इसके पीछे वजह यह है कि वह भाजपा के एकमात्र ऐसे उम्मीदवार है जो दो सीटों से चुनाव लड़े और जीत भी हासिल की.

उन्होंने लगातार दो बार ममता बनर्जी को उन्हीं के गढ़ में हराने का काम किया है. यही वजह है कि पार्टी उनके नेतृत्व पर भरोसा जता सकती है. इसके अलावा पार्टी के कई बड़े नेताओं से शुभेंदु अधिकारी की नजदीकी इस ओर इशारा कर रही है कि उन्हें सीएम पद के लिए नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

9 मई को शपथ ग्रहण समारोह संभव

आपको बता दें कि 9 मई को रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर पश्चिम बंगाल (West Bengal Next CM) में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है और बहुत जल्द कई नेताओं के नाम पर चर्चा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोलकाता पहुंच सकते हैं. आपको बता दें कि सोमवार को पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव के नतीजे में भाजपा ने 206 सीटों पर जीत हासिल की. वही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर ही सीमट गई.

Read Also: Encounter In Bihar: सम्राट सरकार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी, पूर्व एमएलसी परिवार हमला केस का आरोपी ढे़र

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment