Encounter In Bihar: सम्राट सरकार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी, पूर्व एमएलसी परिवार हमला केस का आरोपी ढे़र

बिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर देखने को मिला, जहां पूर्व एमएलसी परिवार हमला केस के आरोपी को ढेर कर दिया गया है. वही एक अन्य अपराधी सुनील यादव को मौके से गिरफ्तार किया गया.

On: Sunday, May 3, 2026 1:55 PM
Encounter In Bihar

Encounter In Bihar: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही बिहार में एक के बाद एक ताबड़तोड़ एनकाउंटर (Encounter In Bihar) हो रहे हैं. वहीं कई जगह पर बुलडोजर एक्शन जारी है. इस वक्त ताजा मामला सिवान से आया है, जहां सुबह-सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़हरिया थाने में मुठभेड़ के दौरान 25000 के इनामी कुख्यात को ढेर किया है.

सिवान में भाजपा नेता के बहनोई और भांजे को गोली मारने वाले आरोपी सोनू यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में ढे़र कर दिया. दरअसल वह पूर्व भाजपा एमएलसी मनोज सिंह के भांजे की हत्या का मुख्य आरोपी था. सोनू यादव पर पुलिस ने 25000 का इनाम भी घोषित किया था.

Encounter In Bihar: पूर्व एमएलसी हत्या केस का आरोपी ढे़र

गुप्त सूचना के माध्यम से पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि सोनू यादव अपने साथियों के साथ इलाके में छुपा हुआ है. दबिश के दौरान अपराधियों ने सबसे पहले फायरिंग शुरू की जहां पुलिस द्वारा कार्रवाई में सोनू यादव ढे़र (Encounter In Bihar) हो गया. वहीं पुलिस ने मौके से सुनील यादव नाम के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. यह पूरा विवाद 29 अप्रैल का बताया जा रहा है, जिससे जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कार से पहुंचे बदमाश बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं. कार सवार अपराधियों ने तिलक ले जा रहे परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. दरअसल गाड़ी साइड करने को लेकर यह पूरा विवाद शुरू हुआ. इसके बाद छोटू यादव ने भाजपा नेता के भांजे हर्ष सिंह और उनके बहनोई चंदन सिंह पर फायरिंग कर दी. पूरे हमले में हर्ष की मौत हो गई, वही चंदन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है.

बिहार में पुलिस अलर्ट

आपको बता दें कि बिहार में यह तीन दिन में दूसरा एनकाउंटर (Encounter In Bihar) है. इससे पहले जब एनकाउंटर हुआ था तो अपराधी छोटू कुमार के पैर में गोली लगी थी, जिस दौरान वह घायल हो गया था. इस वक्त उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. बिहार पुलिस जिस तरह के तेवर अपना रही है, अब अपराधी भी उससे खौफ खा रहे हैं.

Read Also: Rain Alert: बिहार में इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, कई जगह पर आंधी बारिश से पेड़ गिरे और बिजली ठप

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment