Rain Alert: बिहार में इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, कई जगह पर आंधी बारिश से पेड़ गिरे और बिजली ठप

बिहार में भीषण गर्मी के बीच कई जिले में मौसम अचानक बदलता नजर आ रहा है, जहां आंधी बारिश के कारण कई जगह पर पेड़ गिरे और बिजली ठप नजर आई.

On: Monday, April 27, 2026 4:49 PM
Rain Alert In Bihar

Rain Alert In Bihar: बिहार के अब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है, जहां कई जिलों में रविवार सुबह से ही मौसम बदलता नजर आया. सुपौल, रक्सौल और मधुबनी समेत 10 जिलों में जोरदार बारिश (Rain Alert) देखने को मिली जिसका असर आसपास के इलाकों में दिख रहा है. वही दरभंगा में दिनभर काले बादलों के कारण अंधेरा छाया रहा. किशनगंज का भी कुछ हाल ऐसा ही था, जहां तेज बारिश और आंधी के कारण कई जगह पर पेड़ उखड़ गए और कई घंटे बिजली ठप रहने के कारण लोगों को परेशानी हुई. कई जगह पर तेज आंधी बारिश के साथ ओला गिरने के कारण फसलों को भी नुकसान पहुंचा है.

Rain Alert: बिहार में अचानक बदला मौसम

बंगाल की खाड़ी से जो नम हवा आ रही है, उस कारण ‘काल बैसाखी’ जैसी स्थिति बनी हुई है. यही वजह है कि बिहार के अलग-अलग जगह पर धूल भरी आंधी चल रही है और बारिश की संभावना जाहिर की गई है. बीते 24 घंटे बारिश (Rain Alert) के बावजूद भी 11 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया. बिते 24 घंटे बिहार के रोहतास ने एक अलग रिकॉर्ड बनाया है, जहां 44.4 डिग्री के साथ यह सबसे गर्म जिला रहा है.

रोहतास ने अप्रैल महीने में गर्मी में 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण- मध्य बिहार के जिलों में फिलहाल लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है. नाहीं आने वाले दिनों में यहां बारिश के संकेत है.

बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी समेत 19 जिलों में रविवार को आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक कई हिस्सों में बारिश (Rain Alert) और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जाहिर की है. मौजूदा समय में देखा जाए तो बिहार में मौसम के दो अलग-अलग रूप नजर आ रहे हैं.

कई जगह पर लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. वहीं कई जगह पर आंधी और बारिश ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया. काल बैसाखी का असर राजधानी पटना पर भी देखने को मिलेगा, जिस कारण कई जगह पर तापमान में गिरावट नजर आ सकती है.

Read Also: Patna School Time: भीषण गर्मी के कारण पटना के स्कूलों का बदला समय, 11:30 बजे तक अब चलेगी क्लास

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment