Indian Air Force Plane Crash: फ्री होकर बात करता हूं मां….., इतना कहकर शहीद हो गया जहानाबाद का शुभम

असम के जोरहाट में हुए वायु सेना विमान हादसे में जहानाबाद का एक जांबाज शुभम शहीद हो गया. इस घटना से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपनी परिजनों से बात की लेकिन वो उनकी आखिरी बातचीत साबित हुई.

On: Sunday, June 14, 2026 7:59 PM
Indian Air Force Plane Crash

Indian Air Force Plane Crash: जहानाबाद के शुभम कुमार जिन्होंने फोन पर अपनी मां से बातचीत करते हुए ये कहा कि वह फ्री होकर बात करते हैं. उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि वो बात उनकी आखिरी बात साबित हुई. असम के जोरहाट में हुए वायु सेना के विमान हादसे (Indian Air Force Plane Crash) में देश की सेवा करते हुए जहानाबाद के लाल शुभम कुमार समेत पांच कर्मियों की मौत हो गई. दरअसल भारतीय वायु सेना का विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

हालांकि विमान के सह पायलट घायल है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. जैसे ही इस बात की जानकारी शुभम के परिवार वालों तक पहुंची, घर में चीख पुकार मच गई और परिवार वालों को ये विश्वास ही नहीं हुआ कि अब उनका शुभम उनके बीच नहीं रहा.

Indian Air Force Plane Crash: घटना से पहले शुभम ने की मां से बात

जब परिवार वालों को शुभम के शहीद होने की जानकारी मिली तो उन्हें लगा कि ये कोई भ्रामक या गलत खबर है, लेकिन जब शुभम के नंबर पर कॉल किया गया तब इस बात की पुष्टि. हुई इस घटना के सुबह लगभग 9:00 बजे के आसपास शुभम ने अपनी मां से वीडियो कॉल के जरिए बात की थी और वह काफी खुश भी थे. हालांकि बातचीत में उन्होंने बस इतना ही कहा कि वह अभी जल्दबाजी में है वह फ्री होकर अपनी मां से बात करेंगे. किसे पता था कि वह शुभम की अपनी मां और परिवार वालों से आखरी बात होगी.

शुभम के परिवार में छाया मातम

साल 2021 में शुभम कुमार भारतीय वायुसेना (Indian Air Force Plane Crash) में जुड़े थे जो अपने दोनों भाइयों में सबसे बड़े थे. एक किसान पिता और एक गृहणी माता के लिए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि उसका बेटा पूरे परिवार के साथ देश का भी नाम रोशन कर रहा हो. माता-पिता ने बेटे की नौकरी लगने के बाद उसकी शादी को लेकर ढे़र सारे सपने संजोए थे, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

Read Also: Upendra Kushwaha: उपेंद्र कुशवाहा के साथ हो गया खेला, एनडीए ने दीपक प्रकाश का काट दिया पत्ता

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment