Upendra Kushwaha, Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल देखने को मिल रही है. एनडीए ने अपने 9 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है लेकिन इसमें उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के बेटे दीपक प्रकाश का कहीं भी नाम नहीं है. इनका नाम शामिल होने की पूरी संभावना थी लेकिन एनडीए ने उन्हें जोरदार झटका दिया.
9 सीटों पर चुनाव होना है जिसमे से बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड ने चार-चार उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. एक सीट विपक्ष का बनता है, जहां राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने इस बारे में कहा है कि दिल्ली में बैठक के बाद बहुत जल्द ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जा सकती है.
Upendra Kushwaha: खतरे में दीपक प्रकाश का मंत्री पद
आपको बता दें कि मौजूदा समय में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश किसी भी सदन के सदस्य नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने बहुत कोशिश की है कि वो अपने बेटे का मंत्री पद बनाए रखें और अपने बेटे को एमएलसी बनाएं. अभी भी वो इसे लेकर एनडीए के शीर्ष नेताओं के संपर्क में है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अभी एमएलसी चुनाव के नामांकन खत्म होने में 2 दिन बाकी है, तब तक इंतजार करिए. दरअसल 8 जून को नामांकन का आखिरी दिन है और 18 जून को मतदान होना है.
एनडीए ने पवन सिंह को दिया टिकट
उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री पद पर बने रहने के लिए विधान परिषद या विधानसभा में से किसी एक सदन के सदस्यता लेनी होगी, नहीं तो शपथ के बाद 6 महीने पूरे होने पर उनका मंत्री पद चला जाएगा. यही वजह है कि उपेंद्र कुशवाहा बेटे के लिए एडी़ चोटी का जोर लगा रहे हैं. भाजपा ने अपने कोटे से जो चार उम्मीदवार उतारे हैं, उसमें एक नाम स्टार पवन सिंह का भी है.
अगर एनडीए आखिरी सीट पर दीपक प्रकाश को कैंडिडेट बनाती भी है तो उससे पार्टी को केवल घाटा होगा क्योंकि एक सीट पर राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन की जीत पक्की है. आपको बता दे कि बिहार विधान परिषद के लिए एक सीट पर उपचुनाव और 9 सीट पर द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को होने हैं.
Read Also: Bihar Weather: बिहार में फिर बरसेगी कहर, 20 जिलों में आंधी- बारिश का अलर्ट जारी








