Bihar Election 2025: वोटिंग से पहले पटना में ताबड़तोड़ छापेमारी, हथियार, कारतूस और 22 लाख से ज्यादा नकदी बरामद, तीन गिरफ्तार

Bihar Election 2025: पहले चरण की वोटिंग से पहले पटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई थाना क्षेत्रों ... Read more

On: Tuesday, November 4, 2025 7:23 PM
Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: पहले चरण की वोटिंग से पहले पटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की है। “ऑपरेशन जखीरा” (Operation Jakhira) के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस और 22 लाख से अधिक नगद राशि बरामद की है। छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Bihar Election 2025: ऑपरेशन जखीरा के तहत छापेमारी अभियान

पटना नगर पश्चिमी क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के तहत विशेष अभियान “ऑपरेशन जखीरा” चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में गठित टीमों ने किया। पुलिस ने देर रात दानापुर, मनेर, बिहटा और नौबतपुर थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की।

दानापुर थाना क्षेत्र में बरामद हथियार और कारतूस

गुप्त सूचना के आधार पर दानापुर के सुल्तानपुर शनिचरा स्थान के पास छापेमारी की गई। यहां से पुलिस ने 1 देसी कट्टा, 40 जिंदा कारतूस, 1 मोबाइल फोन, 7 एटीएम कार्ड, बरामद किए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन हथियारों का इस्तेमाल चुनावी माहौल में गड़बड़ी फैलाने की साजिश के लिए किया जा सकता था।

मनेर थाना क्षेत्र से मिली लूट की साजिश का खुलासा

मनेर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3 देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस बरामद किए और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपी लूट की योजना बना रहा था और हथियारों का इस्तेमाल इसी मकसद से होना था।

 बिहटा से 22.98 लाख रुपये नकद बरामद

बिहटा थाना क्षेत्र के विशनपुरा इलाके में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 जिंदा कारतूस, ₹22,98,970 नगद
बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद राशि को लेकर पुलिस अब जांच कर रही है कि यह चुनावी फंडिंग से जुड़ी है या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि का हिस्सा।

नौबतपुर में 3 रायफल और पिस्टल बरामद

नौबतपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर में छापेमारी के दौरान 3 देशी रायफल बरामद की गईं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, नौबतपुर में ही SST टीम ने एक अलग कार्रवाई में 1 पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और  ₹1,42,500 नगद जब्त किए हैं।

कुल बरामदगी और गिरफ्तारियां

पटना पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस अभियान में पुलिस ने कुल 8 अवैध हथियार (कट्टा, पिस्टल, रायफल सहित), 58 कारतूस, 1 मैगजीन, 1 मोबाइल, 7 एटीएम कार्ड और  ₹24,41,470 नगद राशि
बरामद की है। साथ ही तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।

 शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस की तैयारी

पटना पुलिस ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद से ही हथियारों की जब्ती, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और नकदी की जांच तेज कर दी गई है। एसपी भानु प्रताप सिंह ने स्पष्ट कहा पटना पुलिस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी अवैध गतिविधि या चुनावी गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पहले चरण की वोटिंग से पहले पटना में हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस बार चुनावी माहौल में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि, धनबल या बाहुबल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि मतदाताओं के लिए यह भरोसे का संकेत भी है कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में होगा।

Read Also: Bihar Election: जीतन राम मांझी की बहू के प्रचार गाड़ी से 17 कार्टून विदेशी शराब बरामद, कार्रवाई में जुटी पुलिस

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment