Bihar Election: वोटिंग से पहले जन सुराज को लगा बड़ा झटका, पार्टी के उम्मीदवार ने थामा बीजेपी का दामन

Bihar Election: बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर 2025 को होना है, जिससे पहले प्रशांत किशोर की जन ... Read more

On: Wednesday, November 5, 2025 3:14 PM
Bihar Election

Bihar Election: बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर 2025 को होना है, जिससे पहले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को जोरदार झटका लगता नजर आ रहा है, जिनमें एक नेता ने भाजपा का दामन थाम लिया है. इस पूरी घटना के बाद बिहार की राजनीति में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है, जहां मतदान से ठीक 1 दिन पहले मुंगेर जिले में जन सुराज को करारा झटका लगता नजर आ रहा है. प्रशांत किशोर को उम्मीद भी नहीं थी कि उनके प्रत्याशी उनके साथ इतनी बड़ी दगाबाजी करेंगे.

Bihar Election: बीजेपी में शामिल हुए नेता

आपको बता दें कि प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज से मुंगेर के उम्मीदवार संजय सिंह ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. चुनाव से ठीक 1 दिन पहले इस तरह उम्मीदवार का दल बदलना पार्टी की साख और राजनीति दोनों पर काफी बुरा असर डालता है, जो प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ा सकता है.

बीजेपी का दामन थामने के साथ ही संजय सिंह ने यह कहा कि उन्होंने एनडीए की नीतियों और विकास कार्य से प्रभावित होकर यह फैसला लिया है. बीजेपी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि समाज में सक्रिय और जनहित में काम करने वाले व्यक्ति ने उनका समर्थन किया है.

चुनाव से पहले दल बदलने का जारी है सिलसिला

वैसे तो चुनाव से पहले इस तरह दल बदल की घटनाएं आम होती है लेकिन प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जनसुराज जो इस बार बिहार की राजनीति में एक नई उम्मीद के साथ उतरी थी जो बिहार में बदलाव की लहर लाने वाली थी, अब उसे ही अपने प्रत्याशी से धोखा मिल रहा है. यह देखना दिलचस्प होगा कि संजय सिंह का जनसुराज छोड़ना पार्टी को कितना ज्यादा प्रभावित करता है और इससे बीजेपी को क्या फायदा मिलता है.

Read Also: Purnia News: बसपा के पूर्व प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, पत्नी और बेटी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, इलाके में सनसनी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment