Bihar Election: गोपालगंज में बीजेपी को वोट देना एक परिवार को पड़ा महंगा, राजद समर्थकों ने जमकर की पिटाई

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग समाप्त हो चुकी है, जहां कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ... Read more

On: Saturday, November 8, 2025 6:38 AM
Bihar Election

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग समाप्त हो चुकी है, जहां कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में लॉक हो गई है. इसी बीच देखा जाए तो गोपालगंज से एक ऐसी जानकारी सामने आ रही है, जहां एक परिवार को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उन्होंने भाजपा को वोट दिया था. दलित परिवार को इतना पीटा गया कि परिवार के तीन लोग बुरी तरह से घायल हो चुके हैं.

यह पूरा मामला गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा का है, जहां मतदान देकर वापस लौट रहे एक परिवार पर राजद के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सबसे पहले उनसे पूछा गया कि उन लोगों ने किस पार्टी को वोट दिया है. जब परिवार के लोगों ने कहा कि उन्होंने भाजपा को वोट दिया तो आरजेडी के गुंडे भड़क गए और उन पर जमकर लाठी डंडे बरसाने लगे. दलित परिवार की उन्होंने बेरहमी से पिटाई की जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल है.

Bihar Election: भाजपा को वोट देने पर हुई पिटाई

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान कर लौट रहे एक दलित परिवार के तीन सदस्यों पर जानलेवा हमला किया गया. सबसे पहले उनसे पूछा गया कि उन्होंने किस पार्टी को वोट दिया. भाजपा का नाम सुनते ही दबंगों ने लाठी डंडों से बेरहमी से उनकी पिटाई की.

यह सभी लोग बुचेया गांव की दलित बस्ती के रहने वाले हैं. पीड़ित परिवार द्वारा गांव के ही अखिलेश यादव, विशाल यादव और उनके पिता सहित आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप लगाया है. दरअसल हमलावरों ने दलित परिवार को राजद को वोट नहीं देने की वजह से निशाना बनाया और इस तरह पिटाई की. परिवार के तीनों घायलों को गंभीर चोट आई हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस पूरे घटना की जानकारी मिलने के बाद गोपालगंज के भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी अस्पताल पहुंचे और घायल पीडि़तो से मुलाकात की. इस पूरे मामले को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. थाना अध्यक्ष द्वारा यह आस्वस्थ किया गया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Read Also: Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप ने अपने पिता की RJD पार्टी को बताया ‘गुंडा मवाली’, भाई वीरेंद्र के FIR पर दिया बयान

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment