BSEB Dummy Admit Card: बिहार बोर्ड ने 10वीं- 12वीं के लिए जारी किया डमी एडमिट कार्ड, बस इतने दिन सुधार करने का मिलेगा मौका

BSEB Dummy Admit Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 2025 में होने वाले 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के ... Read more

On: Saturday, November 22, 2025 4:21 PM
BSEB Dummy Admit Card

BSEB Dummy Admit Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 2025 में होने वाले 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जिन भी छात्र-छात्राओं को इस साल 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम में हिस्सा लेना है और उन्होंने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वह बिहार बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

दरअसल हर साल बिहार बोर्ड द्वारा परीक्षा से पहले छात्रों को अपनी जानकारी मिलने का मौका दिया जाता है ताकि उनके एडमिट कार्ड में अगर किसी तरह की कोई गलती हो तो समय से पहले उसे सुधारा जा सके.

इस तरह डाउनलोड करें BSEB Dummy Admit Card

बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले exams.biharboardonline.com पर जाना होगा, फिर आपसे आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ मांगा जाएगा. इसके बाद लाँग इन बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपको आपका डमी एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. आप यहां पर अपनी दी गई जानकारी जैसे अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा विषय, फोटो और अन्य तरह की जानकारियां देख सकते हैं.

मात्र इतने दिन मिलेगा सुधार का मौका

बिहार बोर्ड के मुताबिक डमी एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गलती को 27 नवंबर तक ही स्वीकार किया जाएगा. इस तारीख के अंदर आप अपने स्कूल/ कॉलेज के माध्यम से किसी तरह की कोई गलती अगर हुई तो उसे ठीक करवा सकते हैं. यह आखरी मौका होगा जब आप डमी एडमिट कार्ड में किसी तरह का कोई सुधार कर सकते हैं. इसके बाद छात्रों को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा.

इसलिए यह जरूरी निर्देश दिए जाते हैं कि जब भी आप डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें तो सबसे पहले अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ-साथ अपना फोटो और हस्ताक्षर जरूर चेक कर ले. साथ ही साथ परीक्षा विषय और कॉलेज का नाम देखना काफी जरूरी होता है ताकि आगे चलकर किसी तरह की कोई परेशानी ना हो.

कई बार यह देखा जाता है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय टाइपिंग मिस्टेक के कारण किसी तरह की गलती होने की संभावना रहती है. यही वजह है कि बिहार बोर्ड द्वारा यह सुधार करने का मौका दिया जाता है.

Read Also: Nitish Kumar: आखिर किस मजबूरी के कारण नीतीश कुमार को छोड़ना पड़ा गृह मंत्रालय? जानिए क्या रही वजह

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment