Nitish Kumar: हिजाब विवाद के बाद बढ़ाई गई सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा, सभी जिले के SSP और SP को दिया गया निर्देश

Nitish Kumar Security: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान जिस मुस्लिम महिला का हिजाब हटाया था, अब ... Read more

On: Thursday, December 18, 2025 10:13 PM
Nitish Kumar security

Nitish Kumar Security: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान जिस मुस्लिम महिला का हिजाब हटाया था, अब उस मामले को लेकर विवाद काफी ज्यादा बढ़ चुका है. हाल ही में नीतीश कुमार को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दी गई, जहां कुछ खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि कुछ असामाजिक और आपराधिक तत्व नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है

बढ़ाई गई Nitish Kumar की सुरक्षा

खासतौर पर देखा जाए तो पाकिस्तान के डाँन द्वारा सीएम नीतीश कुमार को जो धमकी दी गई है, उसके बाद इस पूरे मामले को बिहार पुलिस ने गंभीरता से लिया है. यही वजह है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा घेरे को और भी ज्यादा मजबूत करने का फैसला लिया गया है, ताकि आगे चलकर किसी तरह की कोई घटना ना हो.

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा डीजीपी बिहार और एडीजी स्तर पर की गई है. सभी जिले के एसपी और एएसपी को भी विशेष रूप से सतर्कता बरकने का निर्देश जारी किया गया है. पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर है.

सीएम से मिलने वाले हर व्यक्ति की होगी जांच

सीएम नीतीश कुमार से मिलने वाले लोगों की अब पूरी तरह से जांच होगी. इतना ही नहीं अब कुछ गिने चुने लोग ही नीतीश कुमार से मिल पाएंगे. यानी कि अब सीधे तौर पर कोई भी मुख्यमंत्री के पास नहीं पहुंच पाएगा. नीतीश कुमार के कार्यक्रम, आवास और मोमेंट के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल को और भी ज्यादा मजबूत किया गया है.

Read Also: Nitish Kumar: गिरफ्तार होंगे सीएम नीतीश? हिजाब विवाद के बाद तीन जगह FIR दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment