Gold-Silver Price Today: सोने- चांदी की कीमतों में फिर से आई तेजी, जाने आपके शहर के रेट

सोने- चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price Today) में एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ तेजी नजर आ रही है. इंडियन ... Read more

On: Monday, June 24, 2024 11:49 AM
Gold-Silver Price Today

सोने- चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price Today) में एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ तेजी नजर आ रही है. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमत 72370 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं. इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 66340 प्रति 10 ग्राम चल रही है. वहीं अगर 18 कैरेट सोने की बात करें तो यह ₹54280 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है. वहीं चांदी का रेट 91900 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया है.

दरअसल भारत की आयातित सोने (Gold-Silver Price Today) पर निर्भरता घरेलू कीमतों को काफी हद तक प्रभावित करती है जो वैश्विक रुझानों को बारीकी से दर्शाती है. इसके अतिरिक्त भारत में सोने का सांस्कृतिक महत्व विशेष रूप से त्योहार और शादियों के दौरान मांग के स्तर को प्रभावित करता है.

ये है Gold-Silver Price Today

देश की अगर कुछ प्रमुख शहरों में सोने- चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price Today) पर चर्चा करें तो दिल्ली, गुरुग्राम और जयपुर में इस वक्त 22 कैरेट सोने की कीमत 66490 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वही इस जगहों पर 24 कैरेट सोने की कीमत 72520 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वही मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 66340 प्रति 10 ग्राम है. लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 66490 रुपए प्रति 10 ग्राम बताया जा रहा है.

बिहार की राजधानी पटना में अगर सोने की कीमत की बात करें तो 22 कैरेट का सोना 66300 प्रति 10 ग्राम चल रहा है. वही 24 कैरेट सोने की कीमत 72280 प्रति 10 ग्राम है. बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक और व्यापारी इन गतिशीलता पर बारीकी से नजर रखते हैं.

इस तरह पहचाने शुद्धता

अगर आप चांदी के सिक्के या सोने- चांदी के गहनों (Gold-Silver Price Today) की खरीदारी करने चाहते हैं तो इसकी कीमतों पर नियमित रूप से अपनी नजर बनाए रखें. सोने की खरीदारी करते समय हॉलमार्क पर जरूर ध्यान दें. सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक होता है. जो 24 कैरेट का सोना होता है उस पर 999, जो 22 कैरेट का सोना होता है उस पर 916 और जो 18 कैरेट का सोना होता है उस पर 750 लिखा होता है जिससे शुद्धता का पता चलता है.

आप जिस सोने चांदी की खरीदारी कर रहे हैं वह कितना खड़ा है यह उसके कैरेट से पता चलता है. आमतौर पर तो 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध होता है लेकिन इससे सोने के जेवर नहीं बनाए जा सकते, इसलिए आम तौर पर 22 कैरेट का इस्तेमाल किया जाता है.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment