Bihar Deputy CM: परिंदा भी ना मार सकेगा पर, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को मिली Z कैटेगरी के सुरक्षा

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव की सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई है इस बात की पुष्टि विहार मुख्यालय द्वारा की गई है

On: Saturday, April 18, 2026 2:58 PM
Z Category Security To Bihar Deputy CM

Z Category Security To Bihar Deputy CM: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बिहार में दोनों उपमुख्यमंत्री (Bihar Deputy CM) भी बदल दिए गए हैं. अब इस नई भूमिका में विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव को जिम्मेदारी दी गई है जिनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहुत बड़ा कदम उठाया गया है. बिहार सरकार ने अपने दोनों डिप्टी सीएम की सुरक्षा को बढ़ाते हुए उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी है, जिससे अब उनके चारों तरफ सुरक्षा का अतिरिक्त पहरा होगा.

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है और इसे फौरन लागू कर दिया गया है. प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बिहार पुलिस ने यह बताया कि ‘सुरक्षा वर्गीकरण के लिए विशेष शाखा बिहार पुलिस मुख्यालय पटना की राज्य सुरक्षा समिति की बैठक 17 अप्रैल 2026 को संपन्न हुई, जहां बैठक में की गई अनुशंसाओं के आलोक में विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाती है.

Bihar Deputy CM: बिहार में हुआ विभागों का बंटवारा

15 अप्रैल 2026 को बिहार को नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी मिले. इसके साथ ही साथ दोनों डिप्टी सीएम (Bihar Deputy CM) भी बदल गए. जनता दल यूनाइटेड से विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास कुल 29 विभाग है. वही विजय चौधरी के पास 10 विभाग और विजेंद्र यादव के पास 8 विभाग की जिम्मेदारी है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो अब राज्यसभा के सदस्य हैं, उन्हें भी राज्य सरकार द्वारा जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है.

Z श्रेणी की सुरक्षा में मिलती है ये सुविधा

जिस भी व्यक्ति को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिलती है, उनके आवाजाही के दौरान मोबाइल सुरक्षा घेरा होता है. साथ ही साथ उनके सरकारी आवास पर स्थाई तैनाती एस्कॉर्ट गाड़ियों और सुरक्षित काफिलो के लिए मौजूद रहते हैं. साथ ही साथ वह जिस रास्ते पर निकलते हैं उसकी पहले से ही जांच और निगरानी की जाती है.

बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री (Bihar Deputy CM) को जो जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिली है, उनके चारों तरफ 24 घंटे सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा, जिसमें 22 से 24 जवान शामिल होते हैं. इसमें सीआरपीएफ और आईटीबीपी जैसे पैरामीलीट्री फोर्स के 4 से 6 जवान मौजूद रहते हैं. इन जवानों का काम दिन रात सुरक्षा में तैनात रहना है.

Read Also: Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी से मिले नीतीश कुमार, कंधे पर हाथ रखा और मुस्कुराते दिखे पूर्व सीएम

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment