NEET Student Death Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा गायत्री कुमारी की संदिग्ध मौत ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है. 6 जनवरी को छात्रा अपने कमरे में अचेत अवस्था में पाई गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई.
शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की और बताया गया कि छात्रा किसी बात को लेकर परेशान थी जिस कारण नींद की गोलियां खाकर उसने यह कदम उठाया. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद इस मामले की असली सच्चाई सामने आई. अब इस पूरे मामले को लेकर एसआईटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है और हॉस्टल मलिक को गिरफ्तार किया है.
NEET Student Death Case: इस कारण हॉस्टल मालिक गिरफ्तार
शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक को गिरफ्तार करने के पीछे वजह यह है कि उन्हें लेकर साक्ष्यो के साथ छेड़छाड़ की आशंका जाहिर की गई है. जांच का दायरा इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि अब छात्रा के पैतृक जिला जहानाबाद तक यह फैल गया है. छात्रा ने पिछले दिनो क्या-क्या मूवमेंट किया, इस पूरी जानकारी के लिए एक विशेष टीम की गठन की गई है.
इस मामले को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया कि जब उनकी बेटी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही थी तब पुलिस ने इसे सुसाइड करार देकर मामले को दबाने की कोशिश की. इतना ही नहीं हॉस्टल संचालक द्वारा परिजनों को चुप रहने के लिए पैसे का लालच भी दिया गया. यही वजह है कि अब इस मामले ने और भी ज्यादा तूल पकड़ लिया है.
सम्राट चौधरी ने दिए जांच के आदेश
पूरे मामले में मृतका के परिवार द्वारा पहले ही ये आरोप लगाया जा रहा था कि उसके साथ यौन शोषण हुआ है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब इसकी पुष्टि हुई तो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया, जहां हर पहलू से अब इस मामले की जांच की जा रही है.
इस पूरे मामले को लेकर हॉस्टल के जो 13 सीसीटीवी कैमरे हैं, उसका डीवीआर जप्त कर दिया गया है और 5 से 10 जनवरी तक के फुटेज को खंगाला जा रहा है. इतना ही नहीं छात्रा की मोबाइल को भी फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है, ताकि उसके द्वारा डिलीट किए गए डाटा और अंतिम कॉल डिटेल्स का आसानी से पता लगाया जा सके.
Read Also:Bihar News: बिहार में चमत्कार, किशनगंज में महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चे को जन्म








