Pawan Singh-Jyoti Singh Divorce: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) और उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के बीच तलाक का मामला पिछले कई सालों से चल रहा है. आरा सिविल कोर्ट में एक बार फिर इस मामले की सुनवाई थी, जिसके लिए पवन सिंह पेश हुए लेकिन उनकी पत्नी ज्योति सिंह मौजूद नहीं रही. सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने कोर्ट में ये स्पष्ट कहा कि अब वो ज्योति सिंह के साथ नहीं रह सकते.
उन्हें ज्योति सिंह से तलाक चाहिए. इतना ही नहीं पावर स्टार ने वन टाइम सेटलमेंट के लिए अपनी सहमति जताई. जब ज्योति सिंह के वकील से संपर्क किया गया, तब उन्होंने बताया कि ज्योति सिंह से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बात नहीं हो पाई.
कोर्ट के बाहर मायूस दिखे Pawan Singh
आरा सिविल कोर्ट में पवन सिंह (Pawan Singh) के पहुंचने से पहले उनके फैंस बड़ी संख्या में मौजूद थे. कोर्ट में जज के सामने अपनी बात रखने के बाद जब पवन सिंह बाहर निकले तो उनके चेहरे पर मायूसी दिख रही थी. इस पूरे मामले को लेकर पवन सिंह के वकील सुमन सिंह ने बताया कि आज रिकॉन्सिलिएशन के लिए पवन सिंह और ज्योति सिंह को बुलाया गया था. किसी कारणवश ज्योति सिंह कोर्ट में नहीं पहुंची.
कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी बातचीत कराने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका. कोर्ट में पवन सिंह ने यह साफ कहा कि वह किसी भी सूरत में ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते और जो भी वन टाइम सेटलमेंट होगा, उसे करने के लिए वे तैयार है.
ज्योति सिंह के वकील ने की ये डिमांड
आपको बता दें कि बीते दिनों पवन सिंह (Pawan Singh) और ज्योति सिंह का रिश्ता काफी चर्चा में रहा जहां उनकी पत्नी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए. कोर्ट में सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने यह साफ कहा कि अब ज्योति सिंह के साथ रहना संभव नहीं है. तलाक के लिए केस किया गया है. वन टाइम सेटलमेंट पर बात होगा. हालांकि ज्योति के कोर्ट में पेश नहीं होने पर इस पर बात नहीं हो सकी. यदि दोनों मौजूद होते हैं तब इस पर चर्चा होगी और यह स्पष्ट हो सकेगा कि वह क्या देना चाहते हैं और ज्योति सिंह क्या लेना चाहती है.
वही ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडे का कहना था कि अगर ज्योति सिंह के साथ पवन सिंह नहीं रहना चाहते हैं, तो 10 करोड रुपए और एक मकान देने के साथ मामला चलने तक उन्हें खर्च दे. इससे पहले जब सुनवाई हुई थी तो ज्योति सिंह मौजूद थी लेकिन किसी कारणवश पवन सिंह हाजिर नहीं हो पाए थे और इस बार बिल्कुल इसके विपरीत हुआ.
Read Also: Girdhari Yadav: खत्म होगी जदयू सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता, बेटे ने राजद के टिकट पर लड़ा चुनाव










