Ritlal Yadav Raid: रंगदारी केस में RJD विधायक रीतलाल यादव के घर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,बरामद हुईं चौंकाने वाली चीजें

Ritlal Yadav Raid: पटना के दानापुर क्षेत्र के कोथवा मे शुक्रवार को राजद के विधायक रीतलाल यादव के घर पर ... Read more

On: Friday, April 11, 2025 11:19 PM
Ritlal Yadav Raid

Ritlal Yadav Raid: पटना के दानापुर क्षेत्र के कोथवा मे शुक्रवार को राजद के विधायक रीतलाल यादव के घर पर छापेमारी (Ritlal Yadav Raid) हुई। यह छापेमारी बिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम के द्वारा की गई। लालू प्रसाद यादव के गरीबी माने जाने वाले राजद विधायक रीतलाल यादव के घर यह छापेमारी रंगदारी के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर की गई। इस छापेमारी में पुलिस ने 10 लाख 50 हजार नगद, 77 लाख रुपए के ब्लैंक चेक और 6 पेन ड्राइव बरामद की है। ऐसा माना जा रहा है कि इस पेन ड्राइव के जरिए रीतलाल यादव के बहुत से राज खुलेंगे।

कोर्ट के आदेश पर छापेमारी

दानापुर के एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ खगौल थाने में रंगदारी से जुड़ा मामला दर्ज है। जिसको लेकर कोर्ट के आदेश पर छापेमारी (Ritlal Yadav Raid) की जा रही है। इस छापेमारी में पटना पुलिस, स्थानीय पुलिस और एसटीएफ के लगभग 200 अधिकारी और जवान शामिल है।

छापेमारी के दौरान मिले अहम सबूत

इस छापेमारी (Ritlal Yadav Raid) के दौरान विधायक रीतलाल यादव के घर से नगदी और चेक के अलावा कई लोगों की जमीन से संबंधित कागजात, 6 पेन ड्राइव, वॉकी टॉकी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं। हालांकि इस छापेमारी के दौरान अभी तक किसी प्रकार का हथियार बरामद नहीं हुआ है।

इस छापेमारी में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किया गया है। साथ ही ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। आसपास के लोगों की नजरे भी इस छापेमारी पर टिकी हुई है।

पुलिस जल्द करेगी खुलासा

पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है कि बरामद सामग्री का रंगदारी मामले से क्या संबंध है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले (Ritlal Yadav Raid) पर विस्तृत जानकारी साझा करेंगी।

छापेमारी में क्या मिला:

  • ₹10.5 लाख नगद राशि
  • ₹77 लाख के ब्लैंक चेक
  • 6 पेन ड्राइव
  • कई जमीन से जुड़े दस्तावेज
  • वॉकी टॉकी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

Read Also: Ritlal Yadav Raid: राजद विधायक रीतलाल यादव के ठिकानों पर STF और पुलिस की छापेमारी, मचा हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment