Shilpa Shetty और उनके पति राज कुंद्रा पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा मे रहती है लेकिन अब ... Read more

On: Thursday, June 13, 2024 11:32 AM
Shilpa Shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा मे रहती है लेकिन अब शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है, क्योंकि मुंबई की सेशन कोर्ट ने पुलिस से इन दोनों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल एक सर्राफा व्यापारी द्वारा कोर्ट में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है, जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है और इन सभी आरोपों का जांच करने के लिए बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स को निर्देश दिया गया है. इसके बाद आगे की कार्रवाई हो रही है और एफआइआर भी दर्ज हो सकती है.

ये है पूरा मामला

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा को सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी का संस्थापक बताया जाता है. कोठारी की ओर से पेश हुए वकील हरे कृष्णा मिश्रा और विशाल आचार्य ने कहा कि दोनों ने 2014 में एक स्कीम शुरू की थी जिसके द्वारा इन्वेस्ट करने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को इसके लिए आवेदन करते वक्त रियायती दर पर गोल्ड का भुगतान करना होगा और उसे मेच्योरिटी डेट पर तय मात्रा में गोल्ड उपलब्ध कराया जाएगा.

सर्राफा व्यापारी के वकीलों ने कहा कि ऐसी स्कीम के बारे में सिर्फ पढ़ने से ही यह साफ हो जाता है कि गोल्ड संबंधित निदेशक को दिया जाएगा. चाहे बाजार में उसकी कीमत कुछ भी हो, जो यह दिखाने के लिए पर्याप्त है कि ऐसी कोई गारंटी थी जिसके आधार पर ऐसी आकर्षक स्कीम बनाई गई थी.

इस तरह दिया गया धोखा

कोठारी ने 90 लाख रुपए का इन्वेस्ट किया था जिसके लिए उन्हें 2 अप्रैल 2019 को यानी की 5 साल पूरे होने पर 500 ग्राम 24 कैरेट सोना देने का वादा किया गया था. चाहे बाजार में सोने की कीमत कुछ भी हो लेकिन अभी तक उन्हें कुछ नहीं मिला है. कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज 15 द्वारा कोई संज्ञेय अपराध किया गया हो तो फिर पुलिस उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और महाराष्ट्र जमा कर्ताओं के हितों के संरक्षण अधिनियम के संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर सकती है.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment