Tejpratap Yadav-Tejashvi Yadav: बिहार की राजनीति में जो कभी करण अर्जुन माने जाते थे, अब वही भाई एक दूसरे के इतने बड़े दुश्मन हो चुके हैं कि आमने- सामने होने के बाद भी एक दूसरे से बात तक नहीं कर रहे हैं. एक तरफ देखा जाए तो बिहार में पहले चरण का मतदान शुरू होने वाला है, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर है.
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी और तेज प्रताप आमने-सामने है। इस वीडियो के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह यह है कि तेज प्रताप को पार्टी और घर दोनों से निकाल दिया गया है और दोनों भाई के बीच रिश्ते में खटास आ चुकी है तभी तो एक दूसरे के आमने-सामने आने के बाद भी दोनों ने बातचीत तक नहीं की.
Tejpratap Yadav-Tejashvi Yadav: एयरपोर्ट पर दोनों भाई ने नहीं की कोई बातचीत
पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव का इस तरह आमना-सामना होगा, इसकी शायद दोनों भाइयों ने उम्मीद नहीं की थी. परिवार से अलग किए जाने के बाद शायद यह पहली बार होगा जब तेज प्रताप अपने छोटे भाई के सामने थे. तेजस्वी ने कुछ इशारे किए लेकिन तेज प्रताप की चुप्पी ने उनके अंदर के तूफान को बता दिया.
दरअसल अपने लिए बंडी खरीदने पहुंचे तेज प्रताप यादव के सामने दूसरी तरफ वीआईपी के मुकेश सहनी के साथ तेजस्वी यादव चुनाव के लिए रवाना होने निकले थे. हालांकि दोनों भाई में किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई.
6 साल के लिए घर और पार्टी से बाहर
लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े सुपुत्र तेज प्रताप यादव ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने 12 साल पुराने प्रेम प्रसंग का खुलासा किया था. इसकी जानकारी सामने आने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नाराजगी जताते हुए 6 साल के लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया और परिवार से भी बाहर कर दिया.
हालांकि तेज प्रताप यादव कमजोर नहीं पड़े. इन सब के बावजूद भी वह महुआ विधानसभा क्षेत्र से इस बार चुनावी मैदान में उतरे हैं और उन्हें भरपूर जन समर्थन मिल रहा है.








