NDA Seat Sharing: एनडीए में भले ही सीट शेयरिंग हो गया है, लेकिन इसके घटक दल पूरी तरह से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं. यही वजह है कि कई दिग्गज नेताओं द्वारा ऐसी बयान बाजी की जा रही है जिससे यह साफ स्पष्ट है कि सीट शेयरिंग से ये नेता खुश नहीं है. इसी कड़ी में देखा जाए तो उपेंद्र कुशवाहा के अचानक दिल्ली जाने की खबर ने एक बार फिर एनडीए गठबंधन में टूट की खबर को हवा दी है.
कुशवाहा को अमित शाह ने दिल्ली बुलाया है जिसके बाद कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है. आपको बता दें कि सीटों को लेकर अभी भी एनडीए में पेच फंसा हुआ है जहां उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कह दिया है कि वह किसी भी हाल में झुकने वाले नहीं है.
NDA Seat Sharing: पटना में होने वाली बैठक स्थगित
सोशल मीडिया पर उपेंद्र कुशवाहा ने इस बात की जानकारी दी और कहा कि मुझे अभी दिल्ली के लिए प्रस्थान करना है. पार्टी के साथ होने वाली बैठक स्थगित. दरअसल यह बैठक पटना स्थित कैंप कार्यालय में होने वाली थी. बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का अचानक इस तरह उपेंद्र कुशवाहा को दिल्ली बुलाना, यह साफ दर्शा रहा है कि एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है.
दरअसल महुआ सीट उपेंद्र कुशवाहा के खाते में गई है जिसे लेकर अब चिराग पासवान ने दावा कर दिया है. इसे लेकर कुशवाहा ने कहा किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा और वहां से हमारी ही पार्टी का उम्मीदवार उतरेगा.
मनाने पर भी नहीं माने कुशवाहा
नित्यानंद राय और सम्राट चौधरी ने महुआ सीट को लेकर उपेंद्र कुशवाहा को मनाने की पूरी कोशिश की. ये भी कहा गया कि आप इसके बदले दूसरी सीट ले, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा इस शर्त को करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है. उनका कहना है गलती जिसने की है सजा वही भुगतेगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि उपेंद्र कुशवाहा जब अमित शाह से मिलते हैं तो उनकी यह मुलाकात क्या रंग लाती है और गठबंधन में इसका किस प्रकार असर पड़ता है.








