Violence In Bangladesh: 24 घंटे में दो हत्याएं, फिर हिंसा की आग में झुलस रहा बांग्लादेश

Violence In Bangladesh: हिंदू समुदाय के खिलाफ बांग्लादेश में जो हिंसा हो रही है, वह कम होने का नाम नहीं ... Read more

On: Saturday, January 17, 2026 11:23 PM
Violence In Bangladesh

Violence In Bangladesh: हिंदू समुदाय के खिलाफ बांग्लादेश में जो हिंसा हो रही है, वह कम होने का नाम नहीं ले रही है. बीते दो दिन दो अलग-अलग जिलों से दो हिंदुओं की हत्या का मामला सामने आया है जिसके बाद और भी ज्यादा तनाव जैसे स्थिति बन गई है. एक ताजा मामला शनिवार का बताया जा रहा है जहां एक 60 साल के हिंदू होटल व्यवसाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

दरअसल उनके होटल में काम करने वाले एक कर्मचारी की एक ग्राहक से मामूली कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते गंभीर रूप में पहुंच गई. जब अपने कर्मचारियों को बचाने के लिए मालिक बीच बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें पर हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया.

Violence In Bangladesh: हिंदुओं पर लगातार हो रही हिंसा

इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. हालांकि इस पूरी घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. इससे एक दिन पहले ही बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी, जहां 30 साल के रिपन साहा की कथित तौर पर जानबूझकर गाड़ी से कुचलकर निर्मम हत्या की गई.

रिपन फिलिंग स्टेशन पर काम करते थे जहां पेट्रोल भरवाने के दौरान एक ग्राहक ने भुगतान करने से इनकार कर दिया, जब रिपन साहा ने इसका विरोध किया और उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर सीधे गाड़ी चढ़ा दी, जिनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

Read Also: Drone Policing: बिहार में अपराधियों की खैर नहीं, आसमान से पुलिस रखेगी नजर

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment