Khesari Lal Yadav: पवन सिंह के सम्मान को लेकर खेसारी का दर्द छलका, निशांत कुमार पर दिया बड़ा बयान

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने राजनीति में आने की संभावना को खारिज किया। पवन सिंह को लेकर भावुक हुए और निशांत कुमार की राजनीति में संभावित एंट्री पर भी अपनी राय रखी।

On: Monday, March 9, 2026 10:14 PM
Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गायक खेसारी लाल याद ने हाल ही में राजनीति को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखी। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। खेसारी का मानना है कि राजनीति केवल पद पाने का माध्यम नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी का क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के रूप में वे लोगों का मनोरंजन करते हैं, लेकिन जब कोई व्यक्ति राजनीति में जाता है तो जनता की अपेक्षाएँ बहुत बढ़ जाती हैं। अगर वे उन उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाए तो उन्हें खुद भी बहुत बुरा लगेगा। इसलिए अभी वे अपनी कला के माध्यम से ही लोगों के बीच रहना चाहते हैं।

Khesari Lal Yadav: निशांत कुमार की संभावित एंट्री पर क्या बोले खेसारी

बिहार की राजनीति में इन दिनों निशांत कुमार की संभावित एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस सवाल पर खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) ने खुशी जताई और कहा कि अगर युवा पीढ़ी राजनीति में आगे आती है तो यह राज्य के लिए अच्छी बात हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जब किसी नेता के परिवार का सदस्य राजनीति में आता है तो ‘परिवारवाद’ को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। खेसारी के अनुसार यह राजनीति का हिस्सा है और अंत में जनता ही तय करती है कि किसे समर्थन देना है।

पवन सिंह को लेकर भावुक हुए खेसारी

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर पूछे गए सवाल पर खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) थोड़ा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि पवन सिंह पिछले लगभग 17–18 वर्षों से लोगों के बीच अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पहचान बनाए हुए हैं। इसके बावजूद उन्हें वह सम्मान और स्थान अभी तक नहीं मिला जिसके वे हकदार हैं। खेसारी ने कहा कि यह बात कभी-कभी उन्हें भी दुखी कर देती है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव लड़ना या राजनीति में आना किसी भी व्यक्ति का निजी निर्णय होता है।

काराकाट चुनाव और जनता के समर्थन की बात

काराकाट से चुनाव लड़ने को लेकर उठे सवाल पर खेसारी (Khesari lal Yadav) ने कहा कि यह पूरी तरह पवन सिंह का व्यक्तिगत फैसला है। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई कलाकार राजनीति में कदम रखता है तो उसके पीछे जनता का भरोसा और प्यार सबसे बड़ी ताकत होता है। खेसारी ने इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की हालिया जीत पर भी खुशी जताई और पूरी टीम को बधाई दी। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति और भोजपुरी जगत में नई चर्चा शुरू हो गई है।

Read Also: Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिया पहला बयान

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment