RajyaSabha Chunav: तेजस्वी यादव को लगा बड़ा झटका, राज्यसभा चुनाव के लिए वोट देने नहीं पहुंचे 4 विधायक

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर महा गठबंधन को करारा झटका लगता नजर आ रहा है, जहां इस वक्त तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है. अभी तक चार विधायक वोट देने नहीं पहुंचे हैं.

On: Monday, March 16, 2026 2:49 PM
RajyaSabha Chunav

RajyaSabha Chunav: सोमवार के सुबह से ही बिहार में राज्यसभा चुनाव (RajyaSabha Chunav) के लिए मतदान शुरू हो चुका है, लेकिन इसी कड़ी में देखा जाए तो महागठबंधन को करारा झटका लगा है. दरअसल कांग्रेस की ओर से तीन और राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक अभी तक वोट डालने नहीं पहुंचे हैं, जिस कारण महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह की चिंता बढ़ रही है. वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो एनडीए खेमे के लगभग सभी विधायक ने अपना वोट डाला है लेकिन महागठबंधन के कुछ विधायकों की अनुपस्थिति ने बिहार की सियासत में एक नई हलचल शुरू कर दी है.

RajyaSabha Chunav: तेजस्वी यादव को लगा जोरदार झटका

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि कांग्रेस के जिन तीन विधायकों ने अभी तक राज्यसभा चुनाव (RajyaSabha Chunav) के लिए मतदान नहीं किया है, उसमें वाल्मीकि नगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद, फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास और मनिहारी के विधायक मनोहर सिंह शामिल है. वही राजद के विधायक फैसल रहमान ने भी अभी तक मतदान नहीं किया है. महागठबंधन के इन चारों विधायक की गैर मौजूदगी ने पार्टी के अंदर तरह-तरह के सवाल खड़े करने शुरू कर दिए है. हालांकि पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार इन विधायकों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है.

यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस के तीनों विधायक पटना में मौजूद है, इसके बावजूद भी वह विधानसभा पहुंचकर मतदान करने नहीं आए हैं, जिस कारण महा गठबंधन खेमे में बेचैनी की लहर दौड़ गई है. इतना ही नहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि इन विधायकों को फोन भी किया जा रहा है फिर भी यह फोन रिसीव नहीं कर रहे है. अगर यह विधायक वोट नहीं डालते हैं तो फिर महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह की राह और भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगी.

विधायकों की गैर मौजूदगी पर तेजस्वी ने दी प्रतिक्रिया

हालांकि महागठबंधन के विधायकों की गैर मौजूदगी पर तेजस्वी यादव ने यह कहा- अभी इंतजार कीजिए. वोटिंग 3 बजे तक है. पोलिंग खत्म होने से पहले कुछ कहना जल्दबाजी होगी. हमारी संख्या 41 है. एआईएमआईएम और बीएसपी के विधायक ने भी हमें वोट दिया है. कोई दिक्कत नहीं है, रिजल्ट आने दीजिए.

Read Also: Bihar News: बक्सर में शराबबंदी के बीच बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment