Anant Singh Visit Mokama: जेल से छूटने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) अपने क्षेत्र के लिए पटना से रवाना हो चुके हैं. सरकारी आवास से अपने समर्थकों के साथ अनंत सिंह बख्तियारपुर, मोकामा, बाढ़ होते हुए लखीसराय पहुंचेंगे. बिहार विधानसभा का चुनाव न लड़ने और जन सेवा को लेकर अनंत सिंह (Anant Singh) ने यह स्पष्ट बता दिया है कि उन्होंने यह निर्णय ले लिया है कि वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे और जनता की सेवा जारी रखेंगे.
पैतृक गांव के लिए निकले Anant Singh
लगभग 4 महीने बाद जेल से रिहा होते ही अनंत सिंह (Anant Singh) ने 50 किलोमीटर लंबे रोड शो की शुरुआत की, जहां सबसे पहले पटना से मोकामा होते हुए बड़हिया में वह पूजा करेंगे. वही पटना से बख्तियारपुर होते हुए बाढ़ के भुवनेश्वरी चौक पहुंचेंगे जहां से वह अपने पैतृक गांव लदवां जाकर देवी माता की पूजा करेंगे. आपको बता दें कि जब अनंत सिंह से यह पूछा कि अगर वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे तो क्या उनके बेटे राजनीति में आ सकते हैं तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा की जो जनता की सेवा करेगा और जो जनता का काम करेगा, वह चुनाव लड़ेगा.
दुलाराचंद यादव हत्याकांड में मिली रिहाई
आपको बता दें की दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में अनंत सिंह (Anant Singh) पिछले 4 महीने से जेल में बंद थे. दरअसल 30 अक्टूबर 2025 को हुई इस घटना में चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पियूष प्रियदर्शी के समर्थक एक दूसरे से भिड़ढ गए जिसमें दुलारचंद यादव की हत्या हो गई. हालांकि जेल से रिहाई के बाद अनंत सिंह ने यह जरूर कहा कि बार-बार काहे हम को फसांता है हमको नहीं पता. हालांकि उनकी रिहाई से उनके समर्थकों में भारी उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है.








