Bihta News: पटना से सटे बिहटा (Bihta News) में एक बेहद ही भयानक मंजर देखने को मिला है, जहां तेल से भरे एक टैंकर और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. देखते ही देखते दोनों वाहन में आग लग गई और बाइक के साथ टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गई. हालांकि एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
यह पूरा मामला बिहटा (Bihta News) प्रखंड के आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलीगंज मोड़ के पास नई रोड का है. इस घटना के बाद स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे. हालांकि बाद में वहां दमकल की गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता मिली.
Bihta News: जांच में जुटी पुलिस
इस पूरी घटना (Bihta News) के बाद आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह पुलिस की ओर से दी गई. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत या फिर घायल होने की जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है कि इस हादसे के तुरंत बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है.
इस पूरी घटना का जायजा लेने के लिए आईआईटी अमहारा थाना प्रभारी रोशन कुमार राज घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और इस पूरी घटना की बारीकी से जांच हो रही है.
Read Also: DDC Brijesh Kumar: धन्नासेठ बृजेश कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी, ससुर के घर भी पड़ी रेड








