Patna News: छठ पूजा के दौरान गंगा में डूबे 5 युवक, दो की मौत; एक लापता

राजधानी पटना में छठ महापर्व के दौरान गंगा में पांच युवक डूब गए जिसमें दो की मौत हो गई और एक लापता है.

On: Wednesday, March 25, 2026 2:22 PM
5 Drown In Ganga;Patna News

5 Drown In Ganga;Patna News: राजधानी पटना से एक बेहद ही दिल देना देने वाली जानकारी सामने आ रही है जहां चैती छठ पूजा के संपन्न होने के साथ ही पटना (Patna News) के मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित डामरही घाट पर नहाने के दौरान पांच युवक डूब गए. जैसे तैसे दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. वहीं दो युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई. हालांकि अभी भी एक युवक लापता है जिसका पता नहीं चल पाया है. इस पूरे हादसे ने इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है जहां मृतकों के परिजनों में चीख पुकार मची हुई है.

Patna News: गंगा में डूबे पांच युवक

सुबह वाले अघ्र्य के समय जब श्रद्धालु डामरही घाट पर पहुंचे तो पांच युवा गंगा नदी में नहाने उतरे लेकिन अचानक गहराई और तेज बहाव के कारण उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और डूबने लगे. हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से जैसे- तैसे दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और बचाव कार्य जारी किया, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोर की मदद ली गई.

इसके बाद दो युवकों को नदी से आनन- फानन में बाहर निकाल कर नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान 18 वर्ष गणेश कुमार और 19 वर्ष के रोहित कुमार के रूप में हुई है जो कंकड़बाग हनुमान नगर के रहने वाले हैं. हालांकि तीसरे युवक का नाम शिबू बताया जा रहा है जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है.

सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा

फिलहाल इस पूरे घटना के बाद एनडीआरएफ और एसएसबी की टीम लापता युवक की तलाश करने में जुटी हुई है. पटना (Patna News) सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर गौरव कुमार द्वारा यह बताया गया कि तीनों युवक सेल्फी लेने के लिए नदी में पहुंचे और तेज बहाव में बह गए. तीसरे युवक की खोज अभी भी जारी है.

Read Also: LPG Cylinder Booking: अब 35 दिन के पहले नहीं मिलेगा दूसरा सिलेंडर, गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment