Petrol-Diesel Price Hike: बिहार में महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

बिहार की जनता को सुबह-सुबह करारा झटका लगा है, जहां पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद अब उनकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा.

On: Thursday, March 26, 2026 1:19 PM
Petrol-Diesel Price Hike

Petrol-Diesel Price Hike: बिहार में लोगों पर महंगाई का सितम जारी है, जहां पेट्रोलियम कंपनियों ने अब लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ाते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price Hike) में बढ़ोतरी कर दी है, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ता और वाहन चालकों पर पड़ने वाला है. दरअसल गुरुवार सुबह से पेट्रोल ₹5 महंगा होकर 110.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल ₹3 महंगा होकर 94.58 रुपए प्रति लीटर हो गया.

पेट्रोल- डीजल की कीमत बढ़ने के बाद माल ढुलाई और परिवहन लागत में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है जिसका असर काफी व्यापक होगा.

Petrol-Diesel Price Hike: बिहार में महंगा हुआ पेट्रोल डीजल

पेट्रोल- डीजल की कीमत (Petrol-Diesel Price Hike) बढ़ने के बाद अब फल, सब्जी, अनाज और अन्य जरूरी सामान की कीमतों पर भी इसका असर पड़ेगा. यानी कि आम आदमी की जेब पर अब पहले के मुकाबले अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है. जो लोग दैनिक रूप से ऑटो, बस का इस्तेमाल करते हैं उन्हें भी परेशानी होगी, क्योंकि अब किराए में बढ़ोतरी की संभावना है.

दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव और कर संरचना में बदलाव के कारण यह बढ़ोतरी हुई है. अभी भी यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि आने वाले समय में कीमतों में किस तरह का बदलाव होगा .

Read Also: Patna Mahavir Mandir: रामनवमी पर पटना महावीर मंदिर में भव्य आयोजन; 25 हजार किलो लड्डू, 5 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment