Rain Alert In Bihar: फिर से निकाल ले अपना छाता, बिहार में होने वाली है झमाझम बारिश

बिहार का मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है, जहां मौसम विभाग ने कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जाहिर की है.

On: Thursday, March 26, 2026 4:45 PM
Rain Alert In Bihar

Rain Alert In Bihar: इस वक्त देखा जाए तो बिहार के कई हिस्से में हर दिन मौसम (Rain Alert In Bihar) का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. मार्च के महीने में एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, वही कभी-कभी बारिश के कारण हल्की ठंड भी महसूस हो रही है.

इस वक्त मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम बिहार के साथ-साथ उत्तर मध्य बिहार और उत्तर पूर्व बिहार के कुछ जिलों में बारिश (Rain Alert In Bihar) होने की संभावना जाहिर की है. हालांकि बाकी के कुछ हिस्से शुष्क रहेंगे. वहीं राजधानी पटना में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

Rain Alert In Bihar: बिहार में बारिश का अलर्ट जारी

शुक्रवार से राजधानी में कई जगह पर बारिश (Rain Alert In Bihar) की संभावना जाहिर की गई है. 27 मार्च से मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाओं के साथ भारी भरकम बारिश देखने को मिल सकती है. इतना ही नहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और ठनका गिरने की संभावना भी है. ऐसे में जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. वही सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में भी बारिश के आसार हैं.

तापमान के साथ खराब हवा बनी चिंता

इस वक्त देखा जाए तो राजधानी में गर्मी का सितम कुछ इस कदर जारी है कि सुबह होने के साथ ही तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ता है. राजधानी का तापमान आज 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जाहिर की गई है. दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में जमकर बढ़ोतरी होती है और दोपहर के समय उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर देती है. हालांकि रात के समय तापमान में गिरावट होने के कारण लोग अभी राहत की सांस ले रहे हैं.

इस वक्त रात को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. बढ़ते तापमान के साथ इस वक्त पटना की हवा भी खराब श्रेणी में पहुंच गई है. अगर पटना की वायु गुणवत्ता की बात करें तो 189 दर्ज किया गया है जो खराब श्रेणी में माना जाता है.

Read Also: Mahavir Mandir: पटना महावीर मंदिर में लगा 80 टन का एसी, भक्तों को अब गर्मी से मिलेगी राहत

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment