Firing In Maner: मनेर में फायरिंग से दहशत का माहौल, 21 आरोपी गिरफ्तार

मनेर में पांच राउंड फायरिंग के बाद दहशत का माहौल है, जहां पुलिस ने 21 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है.

On: Friday, March 27, 2026 4:05 PM
Firing In Maner

Firing In Maner: पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने एक हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते यह विवाद फायरिंग (Firing In Maner) और मारपीट में तब्दील हो गया, जिस कारण इलाके में अफरा- तफरी का माहौल हो गया. जैसे ही इस मामले की सूचना पुलिस को मिली, मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें पांच महिलाएं है. वही चार नाबालिग को निरुद्ध किया गया है.

Firing In Maner: मनेर में हुई पांच राउंड फायरिंग

दरअसल मनेर में रामनवमी से कुछ घंटे पहले बच्चों को लेकर दो गुटो में विवाद हुआ. इस दौरान पांच राउंड फायरिंग (Firing In Maner) हुई और लगभग आधे घंटे तक जमकर रोडे़बाजी भी की गई. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस की मौजूदगी में भी यह सितम जारी रहा. पुलिस की ओर से समझाने की कोशिश की गई लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे. अंत में पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा जिसमें महिला और पुरुष मिलाकर चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनके पास से दो देसी कट्टा, एक कारतूस और पांच खोखा भी बरामद किया है.

ये है पूरा मामला

स्थानीय लोगों के मुताबिक 5 दिन पहले छितनावा ग्राम निवासी पिंटू कुमार के पुत्र आर्यन कुमार और विनय कुमार के पुत्र करण कुमार के बीच आर्यन की पिटाई कर दी गई थी, जहां गुरुवार को आर्यन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर करण कुमार की पिटाई कर दी. जब गांव में यज्ञ से लौट रहे लोगों ने यह लड़ाई देखी तो रूबी कुमारी नाम की महिला ने लड़ाई छुड़ाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान उनका सिर फट गया.

उसके बाद दोनों पक्ष के लोग उग्र हो गए और आमने-सामने आ गए. नजारा ऐसा था कि कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों की ओर से ईट पत्थर चलने लगी. सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस पहुंची और इस मामले की कार्रवाई में जुटी है.

Read Also: Danish Rizwan: फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद दानिश रिजवान ने दी सफाई, तेजस्वी को कह दिया शराबी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment