TejPratap Yadav Post: सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें तेजस्वी यादव के बेटे इराज के साथ तेज प्रताप यादव (TejPratap Yadav) खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आते ही कई तरह की अटकले लगाई जा रही है. माना जा रहा है कि लालू परिवार में अब रिश्ते समान्य हो चुके हैं और तेज प्रताप यादव (TejPratap Yadav) की जो नाराजगी है, वह धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है.
वायरल हो रहा TejPratap Yadav का ये वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने राजनीतिक गलियारे में एक नई चर्चा शुरू कर दी है. इस वीडियो में तेज प्रताप यादव अपने भतीजे इराज के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया एक्स पर तेज प्रताप ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- ‘बेटा बाप का गर्व होता है और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत’. साथ ही साथ उन्होंने तेजस्वी यादव को भी इस पोस्ट में टैग किया है, जिससे यह पोस्ट केवल भावनात्मक नहीं बल्कि राजनीतिक तौर पर भी चर्चा का विषय बन चुकी है. ऐसा भी लग रहा है कि तेज प्रताप यादव (TejPratap Yadav) की बहुत जल्द घर वापसी हो सकती हैं.
भतीजे-भतीजी के करीब है तेजप्रताप
तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव दोनों भाइयों की मिसाले दी जाती थी, फिर चाहे वो राजनीतिक हो या फिर पारिवारिक माहौल लेकिन परिवार और पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद दोनों भाइयों के बीच दरार आ गई. हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि धीरे-धीरे तेज प्रताप यादव परिवार के नजदीक आ रहे हैं और उनकी लालू परिवार से नर्मी बढ़ रही है.
आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव हमेशा अपने भतीजे- भतीजी के साथ खेलते नजर आते हैं और उनके प्रति उनका स्नेह जग जाहिर है. कई मौके पर उन्हें अपने भतीजे की तारीफ करते हुए और अपने सारे संपत्ति भतीजे के नाम करने जैसी बातें करते हुए देखा गया है.
Read Also: Train Incident: पुलिस जवान की ट्रेन में हरकत वायरल, लड़की की हिम्मत ने किया खुलासा








