Bihar News: बिहार के हर गली और हर जिले को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. कचरा कलेक्शन के लिए गाइडलाइन जारी की गई है जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी. नई गाइडलाइन के तहत 100 किलो से अधिक कचरा उत्पादन करने वाले संस्थान जिसमें होटल, सरकारी कार्यालय और अपार्टमेंट शामिल है, वहां से स्वयं कचरा प्रोसेसिंग लगाना अनिवार्य कर दिया गया है.
1 अप्रैल से न्यू सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 के तहत सभी नगर निगम के लिए यह नियम लागू कर दिया गया. इतना ही नहीं अब बिहार (Bihar News) में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए भी 1 अप्रैल से नए नियम लागू हुआ है.
Bihar News: बिहार में डोर टू डोर होगा कचरा कलेक्शन
हर घर से कचरा उठाने के लिए भी प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है, जिसके लिए चार अलग-अलग श्रेणियां में इसे बांटा गया है. यानी कि अब आपको पहले की तरह कचरा केवल गिला और सुखे में नहीं बल्कि चार अलग-अलग श्रेणियां में बांटना होगा. इससे पहले बिहार (Bihar News) में कही भी ये व्यवस्था नहीं थी. नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अब कचरा ढोने वाली गाड़ियों में चार अलग-अलग रंगों के डिब्बे होंगे. जो नीला डब्बा होगा वह सूखे कचरे के लिए होगा, जिसमें आप प्लास्टिक, कागज, कांच, धातु आदि डाल सकते हैं.
वहीं हरा डिब्बा गीले कचरे के लिए होगा जिसमें आप सब्जी का छिलका, बचा हुआ भोजन रख सकते हैं. इसके अलावा लाल रंग का जो डब्बा होगा उसमें आप डायपर और सेनेटरी पैड डाल सकते हैं. वही काले रंग के डब्बे को स्पेशल केयर वेस्ट के लिए तैयार किया गया है, जिसमें आप पुरानी दवाइयां, पेट के डिब्बे, थर्मामीटर, बल्ब और इलेक्ट्रॉनिक कचरा डाल सकते हैं. आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कचरा अलग-अलग करके ही डालें वरना सफाई कर्मी उसे स्वीकार नहीं करेंगे.
सख्ती से होगा नए नियम का पालन
डोर टू डोर कचरा कलेक्शन को लेकर बिहार (Bihar News) में जो नए नियम है वह केवल आम जानता नहीं बल्कि बड़े-बड़े संस्थानों के लिए भी सख्ती से लागू किए जाएंगे. किसी भी संस्थान या व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो फिर उससे मुआवजा भी वसूला जाएगा.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगातार इसकी निगरानी करेगी. नगर निगम द्वारा लिए गए इस फैसले के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य एक बड़ा हिस्सा कचरे से संसाधन बनाना है. सूखे कचरे से आरडीएफ तैयार होगा, जिसका उपयोग सीमेंट फैक्ट्री में ईंधन के रूप में होगा. वही गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी.
Read Also: Danish Rizwan: हर्ष फायरिंग विवाद में फंसे HAM नेता दानिश रिजवान, FIR दर्ज होने से बढ़ी सियासी हलचल








