BSEB Matric Result 2026 Declared: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट (BSEB Matric Result 2026) जारी कर दिया गया है, जहां इस बार 81.79 प्रतिशत छात्रों को परीक्षा में सफलता मिली है, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या लड़कियों की है. बिहार बोर्ड 10वीं में फर्स्ट डिवीजन लाने वाले छात्रों की संख्या 234501 वहीं छात्राओं की संख्या 20922 है. वही सेकंड डिवीजन आने वाले छात्रों की संख्या 225011 और छात्राएं की संख्या 250000 है.
वही थर्ड डिवीजन वाले छात्र की संख्या 135676 और छात्राएं की संख्या 167427 है. इस बार मैट्रिक की परीक्षा (BSEB Matric Result 2026) में कुल 15 लाख 10928 छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया था, जहां छात्रों का पासिंग परसेंटेज काफी अच्छा रहा है.
BSEB Matric Result 2026: पुष्पांजलि और सबरीन बनी बिहार टॉपर
बिहार मैट्रिक बोर्ड में स्टेट टॉपर के रूप में इस वक्त दो छात्राओं ने बाजी मारी है, जिसमें पहला नाम जमुई के सिमुलतला स्कूल की पुष्पांजलि कुमारी का है. वही वैशाली की सबरीन प्रवीण ने 500 में से 492 अंक लाकर संयुक्त रूप से बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप किया है. दोनों के मैट्रिक में 98.4 फीसदी अंक आए हैं. दोनों ही छात्राओं को शिक्षा मंत्री की ओर से बधाई दी गई है. आपको बता दें कि हर साल बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन कर ही अंतिम परिणाम जारी करता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ.
इस तरह चेक करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट(BSEB Matric Result 2026) देखने के लिए आप https://matricboard.com या bihar board line.bihar.gov.in पर जा सकते हैं. यहां पर छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर से ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी, जहां परीक्षा खत्म होने के साथ ही कॉपी चेकिंग का काम शुरू हो गया. इसके खत्म होने के बाद तुरंत रिजल्ट जारी किया गया है. बिहार बोर्ड की ओर से इस बार परीक्षा काफी कडे़ ढंग से आयोजित किया गया था जिसमें पूरी तरह से पारदर्शिता नजर आई.








