Sabreen Praveen: टायर दुकानदार की बेटी ने किया बिहार टॉप, वैशाली की शबरीन परवीन ने रचा इतिहास

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो चुका है जहां इस बार लड़कों के मामले में लड़कियों ने बाजी मारी है. एक टायर दुकानदार की बेटी वैशाली की शबरीन परवीन ने इस बार बिहार टॉप किया है

On: Sunday, March 29, 2026 5:22 PM
Sabreen Praveen Bihar Topper

Sabreen Praveen Bihar Topper: बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार कुल 81.79 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है. वही बिहार टॉपर के रूप में इस बार दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से बाजी मारी है, जिसमें एक नाम वैशाली जिले की शबरीन परवीन (Sabreen Praveen) का भी है जिसने बिहार टॉप करके इतिहास रच दिया है.

उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है. आपको बता दें कि शबरीन वैशाली के चेहरकला प्रखंड के छौराही गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय की मेधावी छात्रा है और इसी गांव की मूल निवासी है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और आसपास खुशी का माहौल है.

Sabreen Praveen के पिता की है टायर की दुकान

शबरीन परवीन (Sabreen Praveen) जिन्होंने बिहार टॉप करके अपने परिवार का मान बढ़ाया है, उनके पिता सज्जाद आलम पश्चिम बंगाल के रामपुर हाट में पुराने टायर की दुकान चलाते हैं और इसी से वह अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं. वही शबरीन की माता एक हाउसवाइफ है. शबरीन अपने तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी है. इस कारण उन पर परिवार की अधिक जिम्मेदारी है.

इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी और यह लक्ष्य हासिल किया, जिसका सपना हजारों छात्र देखते हैं. हालांकि इसके पीछे उनकी दिन- रात की मेहनत भी है क्योंकि वह हर दिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई किया करती थी. उन्होंने अपनी तैयारी के बारे में बताया कि कोचिंग, कक्षा के साथ-साथ ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से उन्होंने जमकर तैयारी की और उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है, कि उन्होंने इतनी बड़ी उपलब्धियां हासिल की.

बिहार बोर्ड मैट्रिक में बेटियों ने फिर मारी बाजी

आपको बता दें कि वैशाली की शबरीन परवीन (Sabreen Praveen) ने 500 में से 492 अंक लाकर 98.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं. वही उनके साथ-साथ जमुई सिमुलतला स्कूल की पुष्पांजलि कुमारी भी संयुक्त रूप से बिहार टॉपर बनी है. बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में जिस तरह से छात्राओं का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, इससे यह साफ समझा जा सकता है कि उन्होंने लड़कों के मुकाबले अच्छी तैयारी की और बेहतरीन परिणाम हासिल किया.

इंटर के बाद बिहार बोर्ड मैट्रिक के रिजल्ट से भी यह साफ समझ आ रहा है कि बिहार की बेटियां अब हर कदम पर आगे बढ़ने को तैयार है. इस बार 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में भाग लिया जहां बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है.

Read Also: BSEB Matric Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी, पुष्पांजलि और सबरीन बनी स्टेट टॉपर

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment