BSEB 10th Scrutiny/Compartment Form: मैट्रिक में कम नंबर लाने वाले छात्रों को एक और मौका, स्क्रुटनी और कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए करें आवेदन

BSEB 10th Scrutiny/Compartment Form: बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ... Read more

On: Sunday, March 29, 2026 7:09 PM
BSEB 10th Scrutiny/Compartment Form

BSEB 10th Scrutiny/Compartment Form: बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है. इसी बीच देखा जाए तो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र या फिर वैसे छात्र जो फेल हो गए हैं, उनके लिए बिहार बोर्ड ने एक दूसरा मौका दिया है 2026 के लिए स्क्रुटनी और विशेष परीक्षा (BSEB 10th Scrutiny/Compartment Form) की व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए 1 से 7 अप्रैल तक आप आवेदन कर सकते हैं. बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर इस बारे में अधिक जानकारी दी गई है.

BSEB 10th Scrutiny/Compartment Form से सुधरे अपने अंक

विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा(BSEB 10th Scrutiny/Compartment Form) का परिणाम 31 मई तक घोषित कर दिया जाएगा ताकि आगे चलकर छात्रों का नया सत्र इससे प्रभावित न हो. आपको बता दें कि कंपार्टमेंटल परीक्षा के जरिए छात्र को इस साल एक बार फिर से परीक्षा देकर अपना साल बढ़ाने का मौका मिलता है. या फिर वैसे छात्र जिन्हे लगता है कि उनका नंबर कम है वह फिर से तैयारी करके उस विषय की परीक्षा दे सकते हैं.

इतना ही नहीं जिन छात्रों को यह लगता है कि उनकी कॉपी की जांच ठीक से नहीं हुई है वह स्क्रुटनी (BSEB 10th Scrutiny/Compartment Form) यानी कि फिर से मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

दो से ज्यादा विषय में फेल छात्र ना करें अप्लाई

इसके लिए छात्रों को बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सब्जेक्ट निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन करना होगा, जिसके बाद बोर्ड द्वारा उनके कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी. इस बात का ध्यान रखें कि यदि कोई छात्र दो से ज्यादा विषय में फेल है तो वह कंपार्टमेंटल परीक्षा नहीं दे सकता है. ऐसी स्थिति में अगले साल का इंतजार करना होगा और अगले सेशन में जब बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी तो एक्स कैंडिडेट के रूप में आपको शामिल होना होगा.

आपको बता दें कि इस बार बिहार बोर्ड परीक्षा में 81.79 फीसदी छात्र पास हुए हैं जहां सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और शबरीन परवीन ने बाजी मारी है जो 492 अंक के साथ बिहार टॉपर बनी.

Read Also: BSEB Matric Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी, पुष्पांजलि और सबरीन बनी स्टेट टॉपर

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment