Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल इस प्रेमी के अजब- गजब कारनामे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. सुबह 11 बजे एक युवक मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur News) में 120 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और उसने कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड को बुलाया जाए. मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद उसने 112 डायल किया जिसके बाद वहां पुलिस पहुंची.
टावर के ऊपर से ही उसने कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और तय हो रही है, पुलिस मेरी गर्लफ्रेंड को लेकर आए और उससे मेरी शादी तय करवाए तभी मैं यहां से नीचे उतारूंगा, नहीं तो कूद कर जान दे दूंगा.
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा आशिक
आपको बता दें कि यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur News) जंक्शन इलाके का बताया जा रहा है जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह लड़के को नीचे उतरने को कहा और यह बोला कि तुम नीचे आ जाओ, तुमको सीधा ससुराल ले चलेंगे, हम वचन देते हैं, लिखवा लो. पूरा प्रशासन तुमको लेकर चलेगा, लड़की के परिवार वालों से हम लोग बात करेंगे. चंदा मिलाकर थाने में तुम्हारी शादी की जाएगी.
मोबाइल टावर पर चढे़ युवक का नाम अनीश बताया जा रहा है जिसने पुलिस को यह कहा कि हम 6 महीने से एक दूसरे से प्यार करते हैं. मैं छठ पर अपने गांव गया था, वहां मेरी उससे मुलाकात हुई. इसके बाद हमारी बातचीत हुई और उसने मुझसे शादी का वादा किया था लेकिन अब वह मुकर रही है.
युवक को उतारने की कोशिश में जुटी पुलिस
टावर पर चढ़े युवक ने यह जिद की थी कि जब तक उसकी गर्लफ्रेंड नहीं आएगी वह नहीं उतरेगा. उसने कहा कि मेरी सभी जगह बदनामी हो चुकी है. मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur News) के पारू धरफरी वार्ड नंबर 9 का रहने वाला अनीश कुमार लगभग 1 महीने पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था, जिसका प्रेम संबंध मुजफ्फरपुर के देवरिया की ज्योति से बताया जा रहा है.
इस पूरी घटना के दौरान पुलिस ने युवक के परिजनों को भी बुलाया और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने की कोशिश की. हालांकि रेस्क्यू के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बुलाई गई है. टावर की ऊंचाई 120 मीटर है जहां पुलिस हाइड्रोलिक लेकर पहुंची है और लगातार युवक को समझाने की कोशिश की जा रही है.
Read Also: Sheetla Mandir: नालंदा भगदड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, 5 पंडा गिरफ्तार; 20 पर FIR








