Rain Alert In Patna: तीखी धूप के बीच 5 अप्रैल को पटना में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

राजधानी पटना में अप्रैल महीने की शुरुआत होने के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है. अब मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

On: Friday, April 3, 2026 2:37 PM
Rain Alert In Patna

Rain Alert In Patna: बिहार की राजधानी पटना में अचानक मौसम का माहौल पूरी तरह से बदलने वाला है. एक तरफ देखा जाए तो दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है जिस कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है. कई जगह पर तापमान 36 से 38 डिग्री तक पहुंच गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक प्री मानसून गतिविधियां अब सक्रिय हो चुकी है जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. कई जगह पर इसका असर भी दिखना शुरू हो चुका है और दिन में तेज धूप के बाद शाम को काले बादल (Rain Alert In Patna) मंडराने लगे हैं जिस कारण रात में ठंडी हवाएं चल रही है.

Rain Alert In Patna: पटना में बदलने वाला है मौसम

मौसम विभाग ने राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाकों में 5 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी (Rain Alert In Patna) किया है. इस दिन तेज हवा के साथ ठनका और ओलावृष्टि की संभावना भी जाहिर की है. साथ ही साथ मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. इस वक्त इतनी ज्यादा उमस है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और दोपहर होते ही गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं लेकिन अब इससे थोड़ी राहत मिलने वाली हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पटना में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

पटना में शुरू हुआ प्री मानसून का दौर

इस वक्त देखा जाए तो राजधानी का मौसम हर पल बदलता नजर आ रहा है, जहां पलक झपकते तेज गर्मी और धूप के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं अगले पल आकाश में बादल और कभी झमाझम बारिश होने लग रही हैं. यह बदलाल प्री मानसून सीजन का संकेत है, जो आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है. इससे आम जीवन प्रभावित होने की संभावना है जिसकी शुरुआत अप्रैल से शुरू होती नजर आ रही है.

Read Also: Bihar Next CM: बिहार में हो गया बड़ा खेला, जदयू के 68 विधायक नहीं चाहते बीजेपी का सीएम; सम्राट चौधरी पर भी सस्पेंस

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment