Heavy Rain Alert In Bihar; Bihar Weather: बिहार में मौसम (Bihar Weather) करवट लेता नजर आ रहा है, जहां चिलचिलाती धूप के बीच अचानक तेज हवा और बारिश जैसा माहौल दिख रहा है. मौसम विभाग ने बिहार के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे में तेज आंधी- तूफान और बारिश की संभावना जाहिर की है. इसका असर खासतौर पर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में देखने को मिल सकता है, जहां तेज हवा के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना है.
ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से यह अपील की है कि बेवजह घर से बाहर न निकले. वहीं किसानों से यह अपील है कि काटी गई फसलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दे, ताकि उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान ना हो.
Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया और अररिया में भारी बारिश (Bihar Weather) देखी जा सकती है, जिसके साथ तेज हवा, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना है. मौसम विभाग द्वारा बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं अगले तीन घंटे जहानाबाद, लखीसराय, पटना, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, बेगूसराय, भोजपुर, समस्तीपुर, सारण, सिवान जैसे जिलों में तेज गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दिख सकती है.
इन जिलों में मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है. अप्रैल महीने में हो रही बे मौसम बरसात के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है. साथ ही साथ जान माल का भी खतरा है. ऐसे में मौसम विभाग ने खेतों में काम कर रहे किसान- मवेशी चराने वाले लोगों से यह अपील की है कि बिजली के खंबो के नीचे ना जाए.
Read Also: Bihar Jila Court Vacancy 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए शानदार मौका, जानें पूरी जानकारी








