Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने सीएम पद छोड़ने से पहले बिहार (Bihar News) के बिजली उपभोक्ताओं को बहुत बड़ी राहत देने का काम किया है. इसके तहत अब जो भी अधिकारी लापरवाही बरतेंगे उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा नए आदेश के मुताबिक शहरी क्षेत्र में बिजली कनेक्शन 3 दिन के अंदर वहीं अन्य शहरी इलाकों में यह सीमा 7 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 दिन तय की गई है नए नियम के अनुसार अगर बिजली उपभोक्ताओं को समय पर सेवा नहीं दी गई तो इसमें शामिल लापरवाह अफसर पर एक्शन लिया जाएगा और हर दिन ₹1000 के हिसाब से उन पर जुर्माना लगेगा.
Bihar News: लापरवाह अधिकारियों की अब खैर नहीं
विपक्ष ये लगातार आरोप लगा रही है कि बिजली कंपनी खुद मालामाल हो रही है और उपभोक्ताओं को ठगने का काम कर रही है. वहीं विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाते हुए जनता को गुमराह करने की बात कही है. इस पूरे मामले पर जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि अधिकारियों की जवाब देही सुनिश्चित करते हुए नीतीश सरकार ने राज्य (Bihar News) के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है.
अगर समय पर सेवा सुनिश्चित नहीं की जाएगी तो अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा, जिससे बिजली सेवा में पादर्शिता और तेजी आएगी. नीतीश कुमार द्वारा उठाए गए इस कदम की सत्ता पक्ष द्वारा काफी तारीफ की जा रही है.
Read Also: Bihar Weather: बिहार में अचानक बदला मौसम, अगले 24 घंटे होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी








