PM Modi On Women Reservation Bill: देशभर में इस वक्त महिला आरक्षण बिल को लेकर घमासान मचा हुआ है. सत्ता पक्ष लगातार इस बिल को लेकर विपक्ष पर हमलावर है. लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन विधेयक गिरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार की रात 8:30 बजे देश को संबोधित किया. इस संबोधन में उन्होंने इस बिल के गिरने के लिए सीधे तौर पर विपक्ष को जिम्मेदार बताते हुए उन पर करारा आरोप लगाया.
महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर गरजे PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘विपक्ष ने अपने स्वार्थ की वजह से इस बिल को पारित नहीं होने दिया. देश की नारी शक्ति सब देख रही है. बिल गिरा तो मुझे बहुत दुख हुआ. बिल गिराकर विपक्ष के लोगों ने भारत की माता- बहनों की खुशियों को कुचला है. नारी शक्ति वंदना अधिनियम में संशोधन नहीं हो सका. सभी माता बहनों से क्षमा प्रार्थी’.
आपको बता दें कि विपक्ष को इस बिल के ना पास होने को लेकर जिम्मेदार बताते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा कि ‘देश की करोड़ों महिलाओं की नजर कल संसद पर थी. देश की नारी शक्ति देख रही थी. मुझे यह देखकर बहुत दुख हुआ कि जब नारी हित का प्रस्ताव गिरा तो कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, सपा जैसी परिवारवादी पार्टीयां खुशी से ताली बजा रही थी. उन्होंने जो किया केवल टेबल पर ठप नहीं थी, वह नारी के स्वाभिमान पर उनके आत्मसम्मान पर चोट थी और नारी सब भूल जाती है लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती. महिला आरक्षण को लेकर जो पाप विपक्ष ने किया है, इसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी’.
बिल से बढ़ती महिलाओं के भागीदारी
महिला आरक्षण बिल को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि यह विधेयक लंबे समय से लंबित महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने और उन्हें राजनीतिक भागीदारी में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लाया गया था. प्रधानमंत्री ने अंत में यह भी कहा कि यह समय की मांग है और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होता लेकिन विपक्ष के रवैया के कारण इस बिल को मंजूरी नहीं मिल सकी.
Read Also: Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी से मिले नीतीश कुमार, कंधे पर हाथ रखा और मुस्कुराते दिखे पूर्व सीएम








