Heat Wave In Bihar: बिहार में इस वक्त भीषण गर्मी (Heat Wave In Bihar) के कारण लोग परेशान हैं. इस बीच लोगों को हल्की राहत मिलने वाली है, क्योंकि बिहार के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जाहिर की है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन अररिया, किशनगंज और सुपौल ये ऐसे जिले हैं जहां पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इतना ही नहीं मौसम विभाग ने इन जिलों में एक या दो स्थानों पर तेज गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा का भी अलर्ट जारी किया है.
Heat Wave In Bihar: जाने आज का मौसम?
राजधानी पटना समेत भागलपुर, गया, नालंदा, भभुआ और मुजफ्फरपुर सहित बिहार के अधिकांश हिस्सों में आज मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है. वही सिवान, पूर्वी- पश्चिमी चंपारण में लोगों को 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान देखने को मिल सकता है, जिस कारण लोगों को तेज और गर्म हवाओं (Heat Wave In Bihar) का सामना करना पड़ेगा.
अधिकतम तापमान की बात करें तो बिहार के अलग-अलग हिस्से में तापमान में उतार-चढ़ाव दिख रहा है. बक्सर, रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद जैसे दक्षिण पश्चिमी जिलों में 42 डिग्री से 45 डिग्री सेल्सियस तक पारा जा सकता है. वही मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान देखने को मिल सकता है. वही अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो पूरे बिहार में 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान देखने को मिल सकता है.
Read Also: PM Modi: विपक्ष को इस पाप की सजा मिलेगी, महिला आरक्षण बिल पर गरजे पीएम मोदी








