Nitish Kumar: सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की बड़ी बैठक, चुना जाएगा जदयू का नया बॉस

बिहार की राजनीति से दूर जा चुके नीतीश कुमार एक बार फिर एक्शन में नजर आ रहे हैं. कुछ भी देर में पटना में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जदयू की एक हाई लेवल मीटिंग होने वाली है.

On: Monday, April 20, 2026 12:34 PM
Nitish Kumar Meeting In Patna

Nitish Kumar Meeting In Patna: लगभग दो दशक तक बिहार में सत्ता का केंद्र रहने वाले नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अब बिहार की राजनीति छोड़कर राज्यसभा जा चुके हैं, जिनके जाने के बाद नीतीश युग का अंत हो चुका है. इसी बीच पटना में जनता दल यूनाइटेड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है जो कई मायने में अहम है. बिहार में नई सरकार के गठन के बाद जनता दल यूनाइटेड ने विधायक दल की बैठक बुलाई है.

इस बैठक में विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा. इस बैठक में शामिल होने को लेकर सभी विधायक सीएम हाउस पहुंचने लगे हैं. यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बिहार के दोनों सदन विधानसभा और विधान परिषद का हिस्सा नहीं है लेकिन अभी भी वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है. यही वजह है कि पार्टी को अब विधायक दल का एक नया नेता चाहिए.

Nitish Kumar ने पटना में बुलाई बड़ी बैठक

नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक पर सबकी नजर इसलिए भी है क्योंकि हर कोई जानना चाहता है कि नीतीश कुमार के युग की समाप्ति के बाद विधानसभा और विधान परिषद में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जगह यह जिम्मेदारी किसे दी जाती है और विधायकों की कमान किसके हाथों में होगी. इस बैठक में सबसे बड़ा फोकस नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार पर भी होगा. भले ही वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं है फिर भी निशांत को लेकर पार्टी की क्या भूमिका होगी, इसे भी लेकर यह बैठक काफी अहम है.

जदयू को मिलेगा नया बॉस

इस बैठक को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) किसी अनुभवी चेहरे पर दाव लगा सकते हैं. आपको बता दें कि नई सरकार के गठन होने के बाद जदयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं जिसमें विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव का नाम शामिल है. यह दोनों नेता काफी वरिष्ठ है जो नीतीश कुमार के करीबी भी माने जाते हैं, लेकिन विधायक दल का नेता किसे चुना जाएगा, यह बहुत जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा. इतना ही नहीं आने वाले समय में नीतीश कुमार पार्टी के विधायकों को क्या टास्क देंगे, यह भी देखना महत्वपूर्ण होगा.

Read Also: Heat Wave In Bihar: लू के साथ बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment