Mahila Rojgar Yojana: बिहार में महिलाओं की बल्ले बल्ले… इस दिन खाते में आएंगे 20-20 हजार रुपए, जाने नियम व शर्तें

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त बहुत जल्द ही मिलने वाली है, जहां सबसे पहले सरकार द्वारा 40 लाख जीविका दीदियों के खाते में ये रकम भेजी जाएगी.

On: Monday, April 20, 2026 8:01 PM
Mahila Rojgar Yojana 2nd Installment

Mahila Rojgar Yojana 2nd Installment: बिहार में महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है, जहां 10000 रुपए मिलने के बाद अब बिहार सरकार महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Mahila Rojgar Yojana) की दूसरी किस्त देने के लिए तैयार है. आपको बता दें कि सरकार द्वारा सर्वे पूरा कर लिया गया है और जिन महिलाओं का रोजगार बेहतर चल रहा है उन्हें सरकार द्वारा आगे आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए दूसरी किस्त जारी की जाएगी. सरकार द्वारा यह बताया गया है कि 40 लाख महिलाओं के खाते में बहुत जल्द ही 20-20 हजार रुपए की राशि भेजी जाएगी जिसमें जीविका दीदी शामिल होंगी.

Mahila Rojgar Yojana: महिलाओं को मिलेगी दूसरी किस्त

बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जो कदम उठाया गया है, उससे कई महिलाओं को सहायता मिली है. सर्वे में यह पाया गया है कि सरकार द्वारा दी गई आर्थिक सहायता से ज्यादातर महिलाओं ने पशुपालन का व्यवसाय शुरू किया है, जिसमें गाय, बकरी और मुर्गी पालन शामिल है. वही फल, सब्जी के साथ किराने की दुकान, कपड़े की सिलाई, चाय पकौड़ी की दुकान और ब्यूटी पार्लर का रोजगार महिलाओं द्वारा शुरू किया गया. आगे जैसे-जैसे अधिकारियों द्वारा सर्वे का कार्य संपन्न होगा, महिलाओं के लिए अगली किस्त जारी की जाएगी.

पांच किस्त में मिलेगी पूरी रकम

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Mahila Rojgar Yojana) के तहत एक करोड़ 90 लाख जीविका दीदी के खाते में 10000 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं, जहां दूसरी किस्त में उन महिलाओं को सहायता दी जाएगी जिनका रोजगार सही चल रहा है. सर्वे में पहले 40 लाख महिलाओं का चयन किया गया है. सर्वे में ये पाया गया कि 10000 रुपए पाने वाली लगभग 70% महिलाओं ने अपना रोजगार शुरू किया. इनमें से जिन महिलाओं का रोजगार बेहतरीन चल रहा है, उन्हें आगे योजना के तहत 2-2 लाख रुपए की मदद सरकार देगी जिसका भुगतान पांच किस्तों में किया जाएगा.

पहले किस्त के रूप में 10000 दिए जा चुके हैं. अब दूसरी किस्त में ₹20000 मिलेंगे जिसमें ₹5000 का अंशदान भी महिलाओं को करना होगा. वहीं तीसरी और चौथी किस्त में 40 और 80 हजार रुपए दिए जाएंगे. इन दोनों चरणों में भी लाभूको अपनी ओर से 10000 और 20000 की राशि अंशदान के रूप में देनी होगी.

Read Also: Nitish Kumar: सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की बड़ी बैठक, चुना जाएगा जदयू का नया बॉस

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment