Bihar School Timing Changed: बिहार के अधिकांश जिलों में अब गर्मी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है. हर दिन चिलचिलाती धूप के साथ हिटवेव का कहर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग द्वारा कई जगह पर येलो और रेड अलर्ट जारी किया गया है. यानी कि आने वाले दिनों में पारा और ऊपर जाने की संभावना है. इसी बीच देखा जाए तो इस भयंकर गर्मी में बच्चों के स्कूल टाइम टेबल (Bihar School Timing) में बदलाव किया गया है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर न पड़े.
आपको बता दें कि मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों तक गर्मी का यह प्रकोप जारी रहेगा. 12 से 4:00 बजे बेवजह घर से बाहर न निकले और जितना हो सके सूती कपड़ा पहने और सिर ढक कर रखें.
Bihar School Timing: बिहार में बदली स्कूल की टाइमिंग
बढ़ती गर्मी के कारण अब स्कूल का समय (Bihar School Timing) बदल दिया गया है, जहां पांचवी तक की क्लास दोपहर 12 बजे तक चलेगी. प्रशासन द्वारा दोपहर 12:30 के बाद किसी तरह की शैक्षिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है. आपको बता दें कि पटना सहित कई जिलों को लेकर ये आदेश जारी किया गया हैं जो 21 से 25 अप्रैल तक लागू रहेगा. आंगनबाड़ी केद्रों पर भी नई समय सारणी लागू होगी. आपको बता दें कि बिहार सरकार और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा हीट वेव से निपटने के लिए एक्शन प्लान बनाया गया है, ताकि अस्पताल में मरीजों के लिए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध हो.
बिहार के इन जिलों में बढी़ गर्मी
आपको बता दे की इस वक्त कैमूर, बक्सर, नवादा, औरंगाबाद, गया और जहानाबाद जैसे जिलों में 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच पारा पहुंच चुका है. वहीं पटना सहित कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब है. रात के तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिस कारण लोगों को फिलहाल राहत नही है. यही वजह है कि दोपहर के समय सड़के वीरान होने लगी है और लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं.








