Rain Alert In Bihar; Bihar Weather: बिहार में इस वक्त भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है, जिसका असर बिहार के 20 जिलों पर देखने को मिल सकता है. आज रविवार को इन 20 जिलों में आकाशीय बिजली के साथ तेज आंधी- बारिश देखने को मिल सकती है, जिस कारण ये जिले येलो अलर्ट (Bihar Weather) पर है. हवा की रफ्तार लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलने की संभावना है.
वहीं शेष बचे 18 जिलों में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, जहां मौसम सामान्य रहेगा. आपको बता दें कि बिहार में इस वक्त धीरे-धीरे प्री मानसून गतिविधियों को सक्रिय होता देखा जा रहा है, जिस कारण कई जगह पर आंधी बारिश जैसी संभावनाएं नजर आ रही है.
Bihar Weather: बिहार में आंधी- बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, शिवहर, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल ये ऐसे 20 जिले हैं जहां बारिश का अलर्ट (Bihar Weather) जारी किया गया है. वहीं अगर राजधानी पटना की बात करें तो आने वाले चार दिन तक अभी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है.
आज रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. हालांकि कुछ समय बादल छाए रह सकते हैं. इतना ही नहीं मई के अंत तक तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.
बिहार में कब होगी मानसून की एंट्री?
बिहार के लोग इस वक्त भीषण गर्मी से परेशान है, जिस कारण बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. सुबह होने के साथ ही झुलसाने वाली धूप लोगों को परेशान करने लगी है. इस साल बिहार में 8-10 जून के बीच मानसून का आगमन हो सकता है. हालांकि हर साल मानसून जून के मध्य तक आता था लेकिन इस बार 5 दिन पहले मानसून आने की संभावना है. जिन जिलों में बारिश का अलर्ट (Bihar Weather) जारी किया गया है, उन्हें छोड़कर बाकी बचे जो शेष 18 जिले हैं उन्हें ग्रीन जोन में रखा गया है, जहां मौसम सामान्य है लेकिन समय-समय पर इसमें उतार- चढ़ाव की देखने को मिल रहा है.
Read Also: Samrat Chaudhary: सीएम बनने के बाद पहली बार मुंगेर पहुंचे सम्राट चौधरी, अब अधिकारियों की खैर नहीं








