Khan Sir Controversy: पटना के जाने-माने टीचर फैजल खान उर्फ खान सर (Khan Sir) जिन्होंने कुछ दिन पहले ये दावा किया था कि उनकी कोचिंग सेंटर के बाहर 10 राउंड फायरिंग की गई थी। उनके आरोप पर पटना पुलिस ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को गिरफ्तार कर ले गई। हालांकि बाद में इस केस ने एक अलग ही मोड़ ले लिया। जब खान सर (Khan Sir) के दोनों बॉडीगार्ड को हिरासत में लिया गया तो पता चलता है कि फायरिंग खान सर के कहने पर की गई।
इसके बाद खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा थाने में दर्ज की गई है, जिसके बाद यह माना जा रहा है कि पटना पुलिस किसी भी वक्त खान सर को गिरफ्तार कर सकती हैं लेकिन इस वक्त चार ऐसे बड़े झूठ सामने आ रहे हैं जिस कारण खान कर खुद ही फंस चुके हैं।
Khan Sir: पहला झूठ
खान सर का पहला झूठ ये था कि उन्होंने 2 जून को हुई घटना को लेकर यह कहा था कि उनके विरोधी ने कोचिंग में जाकर तोड़फोड़ की और 8 से 10 राउंड की फायरिंग की। जबकि बाद में उन्होंने अपना बयान बदल लिया और कहा कि उन्होंने फायरिंग वाली बात हड़बड़ी में कह दी।
दूसरा झूठ
खान सर का दूसरा सबसे बड़ा झूठ यह था कि उन्होंने जो फायरिंग वाली बात कही, वह उनके विरोधियों ने नहीं बल्कि उनके दोनों बॉडीगार्ड ने की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके बॉडीगार्ड ने ही पूछताछ में कई सच्चाई का पर्दाफाश किया जिस आधार पर खान सर पर एफआईआर हुई।
तीसरा झूठ
मीडिया के सामने खान सर (Khan Sir) ने ये दावा किया कि उनके गार्ड की पिटाई हुई जिसमें उसका सिर फट गया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि वह गार्ड उनका कार्ड नहीं बल्कि कोल्ड स्टोरेज मालिक का गार्ड है जिसमें खान सर और रोशन आनंद सर का कोचिंग चलता है। जिस गार्ड की पिटाई हुई उसने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह खान सर नहीं बल्कि किसान कोल्ड स्टोरेज का गार्ड है।
चौथा झूठ
खान सर (Khan Sir) ने मीडिया के सामने यह भी कहा कि कुछ लोग उनकी कोचिंग को बंद करना चाहते हैं क्योंकि उनकी बढ़ती लोकप्रियता और सस्ते कोर्स चलाने के कारण कुछ लोग परेशान हैं, ताकि महंगी कोचिंग चल सके, लेकिन सच्चाई यह है कि मारपीट ज्ञान बिंदु कोचिंग के पोस्टर को लेकर थी। ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से पोस्टर लगाया गया था जिसे किसान कोल्ड स्टोरेज के गार्ड चुनचुन कुमार ने हटाया था और इसी पोस्टर हटाने के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के लोगों ने मारपीट की थी और यह पूरा विवाद बढ़ गया।
Read Also: Bihar Weather: बिहार में फिर बरसेगी कहर, 20 जिलों में आंधी- बारिश का अलर्ट जारी








