Upendra Kushwaha: बेटे की MLC टिकट नहीं मिलने पर उपेंद्र कुशवाहा नाराज, 13 जून को होगी बड़ी घोषणा

बीजेपी की ओर से शिवेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को अभी तक चुनाव का टिकट नहीं दिया गया है, जिससे उपेंद्र कुशवाहा नाराज होकर दिल्ली पहुंच चुके हैं।

On: Wednesday, June 10, 2026 10:15 AM
Upendra Kushwaha

Upendra Kushwaha: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी हलचल देखने को मिल रही है, जहां बीजेपी की ओर से जब से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को एमएलसी चुनाव में टिकट नहीं दिया गया है, तब से उपेंद्र कुशवाहा नाराज दिख रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कुशवाहा दिल्ली पहुंच चुके हैं और 13 जून को कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। दरअसल, कुशवाहा की नाराजगी इसलिए भी है क्योंकि बीजेपी की ओर से एमएलसी की एक सीट देने का वादा किया गया था, लेकिन बिहार बीजेपी अपने वादे पर खरी नहीं उतरी। ऐसे में दिल्ली में मौजूद उपेंद्र कुशवाहा बीजेपी के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

Upendra Kushwaha: बीजेपी से नाराज हैं उपेंद्र कुशवाहा

दीपक प्रकाश को बीजेपी की ओर से एमएलसी चुनाव का टिकट नहीं मिलने के बाद अब उनके लिए मंत्री बने रहना मुश्किल हो गया है। यही वजह है कि उपेंद्र कुशवाहा पार्टी से नाराज चल रहे हैं। जब पत्रकारों ने एमएलसी चुनाव पर सवाल किया, तो दो टूक जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह सवाल बीजेपी से किए जाने चाहिए। 13 जून को दिल्ली में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होने वाला है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जा सकता है। माना जा रहा है कि एक बार फिर उपेंद्र कुशवाहा इस भूमिका के लिए चुने जा सकते हैं।

एमएलसी चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

पार्टी के विलय होने पर भी उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि एक पद के लिए पार्टी को कुर्बान नहीं किया जा सकता। इशारों-इशारों में उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि बीजेपी ने कुशवाहा को विलय का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने साफ तौर पर ठुकरा दिया।

Also Read: Bihar News: कटावरोधी कार्य में गड़बड़ी के खिलाफ जलसमाधि लेकर उठा लोगों का आक्रोश

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment