Samrat Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 एजेंडो पर लगी मुहर

सम्राट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई जिसमें कुल 22 एजेंडो पर मुहर लगी है.

On: Wednesday, July 8, 2026 11:37 PM
Samrat Cabinet Meeting

Samrat Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय की कैबिनेट हाँल में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 22 एजेंडो (Samrat Cabinet Meeting) पर मुहर लगी. इस बैठक में सम्राट चौधरी के साथ दोनों डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी समेत कैबिनेट के कई बड़े मंत्री और अलग-अलग विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे.

Samrat Cabinet Meeting में 22 एजेंडो पर मुहर

भागलपुर में गंगा नदी पर बेली ब्रिज का निर्माण होगा. जिसके लिए 126 करोड़ 25 लाख 55000 की स्वीकृति मिली है.

केंद्रीय विद्यालय के लिए पांच- पांच एकड़ भूमि मधुबनी, मुंगेर और मुजफ्फरपुर में उपलब्ध कराई जाएगी.

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026 से 2027 में 300 करोड रुपए की स्वीकृति दी गई.

ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के विकास के लिए पटना, सोनपुर, गया और मुजफ्फरपुर में भूमिक्रय एवं अधिग्रहण का भी निर्णय लिया गया.

एम्स पटना के विस्तार के लिए दानापुर के मौजा- भूसौला में 26.76 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को स्वीकृति मिली.

डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के अंतर्गत एग्री स्टॉक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए 154 करोड रुपए, वही खाद्द एवं वाणिज्यिक फसलों को बढ़ावा देने के लिए 44.63 करोड रुपए की योजना को मंजूरी मिली।

जल जीवन हरियाली के तहत साल 2030 तक सरकारी एवं सरकार के अधीन भवनों पर कुल 500 मेगावाट क्षमता की ग्रेड कनेक्ट रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे.

बिहार में मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि क्षेत्र को नई गति देने के लिए बिहार एक्वा कल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के गठन को मंजूरी मिली है.

Read Also: Lalu Yadav: Z सिक्योरिटी मिलने के बाद भी बिना सुरक्षा के घूम रहे लालू यादव, कहा- मै शेर हूं, मुझे किसी का डर नहीं

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment