Lalu Yadav Security: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने बेबाकी अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं और एक बार फिर वह चर्चा में है. दरअसल लालू यादव और राबड़ी देवी को बिहार सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा लौटा दी है. इसके बावजूद भी बिना सुरक्षा घेरे के अपने आवास से लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) का बाहर निकलना यह एक नई चर्चा शुरू कर चुका है.
जब उनसे पूछा गया कि सरकार ने सुरक्षा दी है तो आप ऐसे क्यों निकल रहे हैं. इस पर वह कहते हैं कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है. मैं शेर हूं, मुझे किसी का डर नहीं है और ना ही मुझे सुरक्षा की चिंता है. जो लोग निशाना बना रहे हैं, बनाने दीजिए.
बिना सुरक्षा घूम रहे हैं Lalu Yadav
जब लालू यादव और राबड़ी देवी से सुरक्षा वापस ली गई थी तो इसे लेकर काफी विवाद हुआ था, जहां सरकार द्वारा दोबारा सुरक्षा वापस देने पर लालू यादव ने बिहार सरकार को बैकफूट पर बताया था. एक महीने पहले बिहार सरकार ने वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी जिसके बाद लालू यादव (Lalu Yadav) और राबड़ी देवी की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया गया था, लेकिन भारी विरोध के बाद सरकार की ओर से इन्हें सुरक्षा वापस कर दी गई थी.
सरकार ने लालू- राबड़ी को दी है Z सिक्योरिटी
लालू यादव (Lalu Yadav) और राबड़ी देवी को सरकार ने जो जेड सिक्योरिटी दी है, उसमें लगभग 22 सुरक्षाकर्मी के साथ दो से आठ हथियारबंद जवान उनकी सुरक्षा में मौजूद रहते हैं. इसके अलावा दो पीएसोओ, 3 से 5 गाड़ियां और एक बुलेटप्रूफ गाड़ियों का काफिला साथ में चलता है.
Read Also: Bihar Weather Update: सावधान! बिहार के 20 जिलों में आज तेज बारिश के साथ आंधी बारिश का अलर्ट








