दुलारचंद केस में फसाना चाहता था नीरज इसलिए विरोध किया, Anant Singh ने किया बड़ा खुलासा

बिहार एमएलसी चुनाव में मिली हार के बाद अनंत सिंह ने नीरज कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है जिससे यह साफ स्पष्ट है कि उनकी नाराजगी नीरज कुमार से है, पार्टी से नहीं।

On: Wednesday, October 28, 2026 10:59 PM
Anant Singh On Neeraj Kumar

Anant Singh On Neeraj Kumar: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के नीरज कुमार के खिलाफ जाकर जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी के लिए जमकर वोट मांगे। हालांकि उन्हें चुनाव में जीत नहीं मिली। नतीजा सामने आने के बाद मोकामा विधायक ने मीडिया के सामने बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी नाराजगी पार्टी से नहीं बल्कि नीरज कुमार से हैं। साथ ही साथ उन्होंने दुलारचंद केस का भी जिक्र किया।

नीरज कुमार को लेकर Anant Singh ने क्या कहा?

नीरज कुमार की जीत पर मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा कि ‘जनता ने जिसे चुना, वही जीता। मुझे वक्त नहीं मिला, मैं नीरज को जीत की बधाई नहीं दूंगा। मेरी नाराजगी पार्टी से नहीं नीरज से है’। आगे मोकामा विधायक ने कहा कि दुलारचंद केस में नीरज हमको फसाना चाहते थे। वह दिल्ली में केस को आगे बढ़ा रहे थे। मुझे इसकी जानकारी मिल गई थी। इसलिए मैंने गुस्से में विरोध किया। पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। मैं नीतीश कुमार जी से मिलता जुलता रहूंगा।

इसके बाद उन्होंने जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का जिक्र किया और कहा कि ‘मैं पहले उन्हें जानता तक नहीं था। मेरे कुछ लोगों ने मेरी मुलाकात अनुज सिंह से करवाई थी। हालांकि नीरज कुमार के गुस्से में उन्होंने अनुज सिंह का समर्थन किया’। आनंद सिंह का यह कहना है कि जनता ने मुझे जो वोट दिया, वह बहुत वोट दिया है। बिहार की जनता उनके साथ खड़ी है। इस चुनाव में उन्हें वोट बनवाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया।

Anant Singh बोले- पार्टी से नहीं है नाराजगी

आपको बता दें कि विधान परिषद चुनाव में अपने पार्टी के खिलाफ जाने पर अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी पर बड़ी कार्रवाई की गई और उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। दरअसल अनुज सिंह का समर्थन करने पर अनंत सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ जिस तरह की राजनीतिक परिस्थितियों बनाई गई, उसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा था। हालांकि अनंत सिंह ने यह साफ स्पष्ट किया है कि मैं नीतीश कुमार से मिलता जुलता रहूंगा, पार्टी को लेकर मेरे मन में किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है।

Read Also: Bihar Weather Update: बिहार के 13 जिलों में तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट, इन 4 जिलों में भारी बारिश की आशंका

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment